facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

लाल किले के पास विस्फोट की जांच अब NIA करेगी, पुलवामा से जुड़े मॉड्यूल पर सतर्कता

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक इस डॉक्टर का संबंध मुख्य रूप से फरीदाबाद से विस्फोटकों की बरामदगी के साथ पर्दाफाश किए गए आतंकी मॉड्यूल से है।

Last Updated- November 12, 2025 | 8:46 AM IST
Delhi Red Fort Blast
Representative Image

नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है। घटना के तार पुलवामा के एक डॉक्टर से जुड़ रहे हैं। इसे देखते हुए जांच एजेंसियों ने मामले पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक इस डॉक्टर का संबंध मुख्य रूप से फरीदाबाद से विस्फोटकों की बरामदगी के साथ पर्दाफाश किए गए आतंकी मॉड्यूल से है।

डॉ. उमर नबी उस कार को चला रहा था, जिसमें विस्फोट हुआ और माना जा रहा है कि वह मारे गए 12 लोगों में से एक है। विस्फोट के एक दिन बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने उमर की मां का डीएनए नमूना लिया, ताकि अवशेषों की पुष्टि हो सके। श्रीनगर में एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने विस्फोट स्थल पर मिले अवशेषों का मिलान करने के लिए डीएनए नमूना लिया है।’

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह मामला एनआईए के हवाले कर दिया गया। इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि इस विस्फोट को सरकार आतंकवादी कृत्य मान रही है, क्योंकि एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच की जिम्मेदारी दी जाती है।

लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट से कुछ ही घंटे पहले जैश- ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ था, जिसमें तीन डॉक्टर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था। यह मॉड्यूल कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लखनऊ तक फैला हुआ था। सोमवार को गिरफ्तार किए गए लोगों में डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन सईद भी शामिल थे, जो फरीदाबाद स्थित अल फला विश्वविद्यालय से जुड़े थे। फरीदाबाद से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। जांच अधिकारियों के अनुसार, शाहीन भारत में जैश-ए-मोहम्मद की महिला भर्ती शाखा का नेतृत्व कर रही थी। वह समूह की महिला शाखा जमात-उल-मोमिनात की प्रमुख थी।

शाहीन के पिता सैयद अहमद अंसारी ने लखनऊ में पत्रकारों को बताया कि उन्हें उसकी गिरफ्तारी के बारे में मीडिया से पता चला है। अंसारी ने कहा, ‘मैंने शाहीन से आखिरी बार लगभग एक महीने पहले बात की थी। मैंने कभी भी उसे डॉ. मुजम्मिल या ऐसी गतिविधियों से जुड़े किसी भी व्यक्ति का जिक्र करते नहीं सुना।’ अधिकारियों ने बताया कि उमर भी अल फला विश्वविद्यालय से जुड़ा था और माना जा रहा है कि वह हुंदै आई20 कार चला रहा था, जिसमें यह शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिलता है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट में संभवत: अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया है। विस्फोट और आतंकी मॉड्यूल की जांच जारी रहने के बीच अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के एक व्यक्ति तारिक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने उमर मोहम्मद को हुंदै आई20 कार कथित तौर पर दी थी।

(-एजेंसियां)

Advertisement
First Published - November 12, 2025 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement