भारत सरकार ने बुधवार, 7 मई को पूरे देश के 244 ज़िलों में एक साथ सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने का ऐलान किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराया हुआ है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, और इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार बेहद सतर्क हो गई है।
ALSO READ: 7 मई की ब्लैकआउट ड्रिल: कैसे युद्ध की तैयारी आपकी ज़िंदगी पर डाल सकती है असर
गृह मंत्रालय ने बताया कि यह मॉक ड्रिल देश की आपातकालीन तैयारियों की जांच करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। मौजूदा भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए यह ज़रूरी हो गया है कि नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) से जुड़ी व्यवस्था की पूरी तरह समीक्षा की जाए। इस अभ्यास में उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल होंगे, साथ ही सीमावर्ती राज्य जैसे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और गुजरात भी इसमें सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
इस मॉक ड्रिल के दौरान कई अहम गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। इनमें सबसे पहले एयर रेड सायरन सिस्टम की जांच की जाएगी, जो संकट के समय आम लोगों को चेतावनी देने का पहला ज़रिया होता है। इसके अलावा ब्लैकआउट की प्रैक्टिस की जाएगी, यानी रात के समय लाइटें पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी ताकि दुश्मन को निशाना लगाने में दिक्कत हो।
संचार प्रणाली की क्षमता को परखा जाएगा, जिसमें भारतीय वायुसेना के साथ हॉटलाइन और रेडियो कनेक्शन की कार्यक्षमता देखी जाएगी। कंट्रोल रूम और बैकअप रूम की भी जांच की जाएगी कि वे संकट के समय कैसे काम करते हैं। मॉक ड्रिल के दौरान आम नागरिकों और छात्रों को सुरक्षित रहने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, साथ ही ज़रूरी इमारतों और स्थानों को छिपाने की प्रक्रिया (कैमुफ्लाज) का अभ्यास होगा।
इस पूरी प्रक्रिया में सिविल डिफेंस टीम, वार्डन, दमकल कर्मचारी, बचाव दल और सप्लाई मैनेजमेंट से जुड़ी इकाइयों की भूमिका को भी देखा जाएगा। साथ ही, अगर किसी क्षेत्र से नागरिकों को हटाना पड़े तो निकासी योजना की भी समीक्षा की जाएगी।
मॉक ड्रिल एक अभ्यास होता है जिससे किसी आपात स्थिति में सरकार, प्रशासन और आम लोग यह जान पाते हैं कि उन्हें कैसे प्रतिक्रिया देनी है। चाहे आग लगे, भूकंप आए, मेडिकल इमरजेंसी हो या फिर युद्ध का खतरा—ऐसे अभ्यासों से यह पता चलता है कि सिस्टम कितनी जल्दी और प्रभावी ढंग से काम करता है और उसमें कहां-कहां कमियां हैं जिन्हें सुधारा जा सकता है।
आज के समय में जब देश के सामने नई और जटिल चुनौतियां हैं, तब ऐसे अभ्यास न सिर्फ सुरक्षा की तैयारी पुख्ता करते हैं, बल्कि आम लोगों को भी मानसिक रूप से सतर्क रहने में मदद करते हैं।
इस बड़े अभ्यास का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकों के बाद लिया गया है। केंद्र सरकार का कहना है कि देश को आज कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ रहा है—कुछ सीधे और कुछ छिपे हुए। ऐसे में यह ज़रूरी है कि हमारी सिविल डिफेंस व्यवस्था किसी भी हालात के लिए तैयार हो।
1 | A & N Island # | — | 1. Port Blair | — |
2 | Andhra Pradesh | — | 2. Hyderabad3. Vishakapatnam | — |
3 | Arunachal Pradesh | — | 4. Aalo (West Siang) 5. Itanagar 6. Tawang 7. Hayuliang | 1. Bomdila |
4 | Assam | — | 8. Bongaigaon 9. Dibrugarh 10. Dhubri 11. Goalpara 12. Jorhat 13. Sibsagar 14. Tinsukia 15. Tezpur16. Digboi 17. Duliajan 18. Guwahati (Dispur)19. Rangia 20. Namrup 21. Nazira 22. North-Lakhimpur 23. Numaligarh | 2. Darrang3. Golaghat4. Karbi-anglong5. Kokrajhar |
5 | Bihar | — | 24. Barauni 25. Katihar 26. Patna 27. Purnea | 6. Begusarai |
6 | Chandigarh # | — | 28. Chandigarh | — |
7 | Chhattisgarh | — | 29. Durg (Bhilai) | — |
8 | Dadra Nagar Haveli # | — | 30. Dadra (Silvasa) | — |
9 | Daman & Diu # | — | 31. Daman | — |
10 | Delhi # | 1. Delhi (including New Delhi & Delhi Cantonment) | — | — |
11 | Goa | — | 32. North Goa (Panjaji) 33. South Goa (Marmagoa with Vasco Dabolim & Harbour) | — |
12 | Gujarat | 2. Surat 3. Vadodara 4. Kakrapar | 34. Ahmedabad 35. Jamnagar/Bhuj 36. Gandhinagar 37. Bhavnagar 8. Kandla 39. Naila40. Ankleshwar41. Okha 42. Vadinar | 7. Bharuch8. Dangs9. Kutch10. Mehsana11. Narmada12. Navsari |
13 | Haryana | — | 44. Ambala 45. Faridabad 46. Gurgaon 47. Hissar 48. Panchkula 49. Panipat 50. Rohtak 51. Sirsa 52. Sonepat 53. Yamunanagar | 13. Jhajjar |
14 | Himachal Pradesh | — | 54. Shimla | — |
15 | Jammu & Kashmir | — | 55. Anantnag 56. Badgam 57. Baramula 58. Doda 59. Jammu 60. Kargil 61. Kathua 62. Kupwara 63. Leh 64. Poonch 65. Rajauri 66. Srinagar 67. Udhampur68. Samba 69. Akhnoor 70. Uri 71. Nowshera 72. Sunderbani 73. Avantipur | 14. Pulwama |
16 | Jharkhand | — | 74. Bokaro 75. Gomio | 15. Godda16. Sahebganj |
17 | Karnataka | — | 78. Bengaluru (Urban) 79. Malleswara 80. Raichur | — |
18 | Kerala | — | 81. Cochin (Kochi)82. Thiruvananthapuram | — |
19 | Lakshadweep # | — | 83. Lakshadweep (Kavaratti) | — |
20 | Madhya Pradesh | — | 84. Bhopal 85. Gwalior86. Indore 87. Jabalpur 88. Katni | — |
21 | Maharashtra | 5. Mumbai 6. Uran 7. Tarapur | 89. Thane 90. Pune91. Nasik 92. Rohn-Dhatao-Nagothane 93. Manmad 94. Sinner 95. Thal Vayshot 96. Pimpri-Chinchwad | 17. Aurangabad18. Bhusawal19. Raigarh20. Ratnagiri21. Sindudurg |
22 | Manipur | — | 97. Imphal 98. Churachandpur 99. Ukhrul 100. Moreh 101. Mingthou-Khong | — |
23 | Meghalaya | — | 102. East Khasi Hill (Shillong) 103. Jaintia Hill (Jawai) 104. West Garo Hill (Tura) | — |
24 | Mizoram | — | 105. Aizawal | — |
25 | Nagaland | — | 106. Dimapur 107. Kohima 108. Mokokchung 109. Mon 110. Phek 111. Tuensang 112. Wokha 113. Zunheboto 114. Kiphri 115. Perren | — |