facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर डॉलर से सोना-चांदी चमके, MCX पर गोल्ड ₹1.55 लाख के करीब; सिल्वर ₹2.37 लाख के पारसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा; Nifty 24,300 के करीब; PSU बैंक शेयरों में दबावEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शनविकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी 

National Herald Case: राहुल-सोनिया की बढ़ी मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट ने भेजा नोटिस; अगली सुनवाई 8 मई को

Advertisement

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने इस मामले में निष्पक्ष सुनवाई पर जोर देते हुए कहा कि हर स्तर पर सुनवाई का अधिकार एक निष्पक्ष ट्रायल को जिंदा रखता है।

Last Updated- May 02, 2025 | 5:53 PM IST
Sonia Gandhi
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी | फाइल फोटो

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोटिस जारी किया। यह मामला पिछले एक दशक से चल रहा है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के बाद अब कोर्ट में नया मोड़ आया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने इस मामले में निष्पक्ष सुनवाई पर जोर देते हुए कहा कि हर स्तर पर सुनवाई का अधिकार एक निष्पक्ष ट्रायल को जिंदा रखता है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 8 मई की तारीख तय की है।

यह मामला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा जून 2014 में दायर एक निजी आपराधिक शिकायत से शुरू हुआ था। स्वामी ने आरोप लगाया था कि नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ी कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के अधिग्रहण और वित्तीय अनियमितताओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आपराधिक साजिश रची। ईडी ने इस मामले की औपचारिक जांच 2021 में शुरू की थी।

क्या है पूरा मामला?

ईडी के अनुसार, इस मामले का केंद्र नेशनल हेराल्ड अखबार की मूल कंपनी एजेएल और यंग इंडियन नामक एक गैर-लाभकारी कंपनी है। यंग इंडियन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 38-38 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जांच एजेंसी का दावा है कि यंग इंडियन को इस तरह बनाया गया ताकि एजेएल की 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की रियल एस्टेट संपत्तियों पर अप्रत्यक्ष नियंत्रण हासिल किया जा सके। ईडी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ने एजेएल को लगभग 90 करोड़ रुपये का बिना ब्याज वाला कर्ज दिया, जिसे बाद में यंग इंडियन को केवल 50 लाख रुपये में ट्रांसफर कर दिया गया। इस प्रक्रिया से यंग इंडियन ने एजेएल और उसकी संपत्तियों, जैसे दिल्ली, लखनऊ और मुंबई में मौजूद मूल्यवान संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल कर लिया। ईडी का कहना है कि इस व्यवस्था से लगभग 988 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग हुई।

कांग्रेस पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में नई दिल्ली में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी के नाम को इस मामले में जानबूझकर घसीटा जा रहा है, लेकिन पार्टी इस “बदले की भावना” से डरने वाली नहीं है।

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement