facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

झारखंड में बांग्लादेशियों को दी गई शरण : नड्डा

Advertisement

भाजपा अध्यक्ष ने रविवार को झारखंड में तीन चुनावी रैलियों में राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के दो मुख्य घटकों झारखंड मुक्त मोर्चा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।

Last Updated- November 17, 2024 | 10:46 PM IST
Shelter given to Bangladeshis in Jharkhand: Nadda झारखंड में बांग्लादेशियों को दी गई शरण : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को दावा किया कि एक ‘खुफिया रिपोर्ट’के अनुसार झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को मदरसों में शरण दी और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें जमीन तथा आधार कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज मिलें। नड्डा ने यह कहते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा कि वह ओबीसी के ‘चैंपियन’ बनना चाहते हैं।

उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले सामाजिक सेवा संगठन ‘राजीव गांधी फाउंडेशन’ एवं पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से संबद्ध राष्ट्रीय सलाहकार समिति में कितने ओबीसी सदस्य रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने रविवार को झारखंड में तीन चुनावी रैलियों में राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के दो मुख्य घटकों झारखंड मुक्त मोर्चा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।

नड्डा ने कहा, ‘अभी मुझे खुफिया रिपोर्ट मिली है। उसमें कहा गया है कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को मदरसों में शरण दी जाती है। उनके लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, गैस कनेक्शन एवं राशन कार्ड हासिल करना आसान बनाया गया। झामुमो नीत सरकार उनके लिए जमीन सुनिश्चित करती है।’

नड्डा ने बोकारो जिले के गोमिया में रैली में एक कागज दिखाया और दावा किया कि यह खुफिया रिपोर्ट है। उन्होंने कहा, ‘हेमंत सोरेन ने झारखंड के ‘जल, जंगल, जमीन’ को लूटा। राज्य में बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है। घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए कानून लाएंगे कि उनकी (घुसपैठियों की) संतानें जमीन से वंचित हों।’

Advertisement
First Published - November 17, 2024 | 10:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement