facebookmetapixel
Advertisement
इस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: चार दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को राहत? ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!

किसानों का बीमा प्रीमियम चुकाएगी मप्र सरकार !

Advertisement

किसानों का बीमा प्रीमियम चुकाएगी मप्र सरकार

Last Updated- December 22, 2023 | 10:45 AM IST
PM Kisan Scheme

छोटे और सीमांत किसानों को राहत पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार उनके फसल बीमा का प्रीमियम स्वयं चुकाने की योजना पर काम कर रही है। इस वर्ष हुई बेमौसम बरसात और ओले गिरने की समस्या ने मध्य प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों को बहुत अधिक प्रभावित किया है। यही वजह है कि राज्य ने इस दिशा में काम करना आरंभ किया है।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक सरकार उन किसानों का फसल बीमा कराने की योजना बना रही है जिनकी जोत दो हेक्टेयर या उससे कम है। माना जा रहा है कि इससे सरकारी खजाने पर 25 से 30 करोड़ रुपये का बोझ आएगा।

कृषि मंत्री कमल पटेल कहते हैं, ‘प्रदेश में बहुत बड़ी तादाद में ऐसे किसान हैं जिनका खेती का रकबा बहुत छोटा है और जो बीमा का बोझ नहीं वहन कर सकते। कृषि विभाग एक खाका तैयार कर रहा है ताकि उनकी मदद की जा सके। इस विषय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत हो चुकी है। सरकार उन किसानों का प्रीमियम चुका सकती है।’

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव इन वादों पर विश्वास नहीं करते। वह कहते हैं, ‘हमें सरकार पर भरोसा नहीं है। किसानों को अब तक पुराने बीमा की राशि ही नहीं चुकाई गई है। सवाल यह है कि सरकार बीमा कंपनियों पर इतनी मेहरबान क्यों है? छोटे किसानों के बीमा का प्रीमियम चुकाने के बजाय सरकार सीधे किसानों को वित्तीय सहायता क्यों नहीं उपलब्ध करा देती?’

मध्य प्रदेश में एक करोड़ से अधिक छोटे-बड़े किसान हैं। इनमें 27.15 फीसदी किसान ऐसे हैं जिनकी खेती का रकबा 1-2 हेक्टेयर के बीच है जबकि 48.3 फीसदी किसान ऐसे हैं जिनकी कुल खेती ज्यादा से ज्यादा एक हेक्टेयर है।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement