facebookmetapixel
नतीजों के बाद Kotak Mahindra Bank पर आया ₹2510 तक का टारगेट, ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहGold silver price today: सस्ते हुए सोना चांदी; खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेटबाय नाउ, पे लेटर: BNPL से करें स्मार्ट शॉपिंग, आमदनी का 10-15% तक ही रखें किस्तेंअभी नहीं थमा टाटा ट्रस्ट में घमासान! मेहली मिस्त्री के कार्यकाल पर तीन ट्रस्टियों की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसStock Market Update: Sensex ने 550 पॉइंट की छलांग लगाई, निफ्टी 25,950 के पार; RIL-बैंकों की बढ़त से बाजार चहकासीमेंट के दाम गिरे, लेकिन मुनाफे का मौका बरकरार! जानिए मोतीलाल के टॉप स्टॉक्स और उनके टारगेटStocks To Watch Today: Lenskart की IPO एंट्री से बाजार में हलचल, आज इन दिग्गज शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरEditorial: बाजार में एसएमई आईपीओ की लहरराष्ट्र की बात: कहानियां गढ़ने में डीपफेक से पैदा हुई नई चुनौतीजलवायु परिवर्तन नहीं सत्ता परिवर्तन असल मुद्दा!

MP CM Oath Ceremony : मप्र में नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ली शपथ, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा बने डिप्टी CM

प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्‌डा समेत अनेक वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल।

Last Updated- December 13, 2023 | 12:15 PM IST
MP CM Oath Ceremony: BJP leader Mohan Yadav takes oath as the Chief Minister of Madhya Pradesh.
BJP leader Mohan Yadav takes oath as the Chief Minister of Madhya Pradesh.

MP CM Oath Ceremony : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई। फिलाल किसी अन्य विधायक को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई है।

राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्‌डा के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने भी इस आयोजन में शिरकत की।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh CM Oath: विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, समारोह में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे

शपथ ग्रहण से पहले नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा।’ इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने सभी का आभार प्रकट करते हुए उम्मीद जताई कि नए मुख्यमंत्री राज्य को समृद्धि और विकास के साथ-साथ जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। चौहान ने कहा, ‘मित्रो अब विदा। ज्यों की त्यों धर दीनी चदरिया।’

पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के रूप में चौंकाने वाले चयन के साथ ही पार्टी मंत्रियों के रूप में भी नए चेहरे ला सकती है। गुजरात मॉडल को अपनाते हुए पुराने और बड़े नामों को बाहर किया जा सकता है और कैबिनेट में नए मंत्रियों को स्थान दिया जा सकता है। मंत्रिमंडल गठन में संघ की राय के साथ-साथ जातीय समीकरण और महिलाओं का चयन भी अहम होगा।

First Published - December 13, 2023 | 12:08 PM IST

संबंधित पोस्ट