facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बोले पीएम मोदी- कर की लूट मची थी, हमने सुधार किए

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में कहा, जीएसटी सुधारों से गरीब और मध्यम वर्ग की बचत बढ़ी

Last Updated- September 25, 2025 | 12:34 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर अपने कार्यकाल में कर की ‘‘लूट” मचाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने न सिर्फ कर को बड़े पैमाने पर कम किया है बल्कि महंगाई भी कम की है। प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ‘उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला’ (यूपीआईटीएस) का उद्घाटन किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में हाल में किए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गरीब एवं मध्यम वर्ग की बचत हुई है लेकिन इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “जीएसटी सुधारों से गरीब, नव मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग सभी की बचत हुई है लेकिन इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं… कांग्रेस और उसके साथी दल 2014 से पहले के उनके शासनकाल की नाकामियां छुपाने के लिए जनता से झूठ बोल रहे हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकारों के समय कर की लूट मची हुई थी ..” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमने देश के लोगों की आमदनी और बचत दोनों बढ़ाई है।”

First Published - September 25, 2025 | 12:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट