facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

हरियाणा-पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, दिल्ली में धूप के बाद बारिश की संभावना

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Last Updated- January 21, 2025 | 10:27 PM IST
Bharat Forecast System

हरियाणा और पंजाब के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं, हिसार में 8.3 डिग्री, करनाल में 8 डिग्री, रोहतक में 9.3 डिग्री, नारनौल में 7.8 डिग्री, फरीदाबाद में 9.5 डिग्री और गुरुग्राम में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह कर 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। पठानकोट में 8.6 डिग्री, गुरदासपुर में 8 डिग्री, फिरोजपुर में 8.1 डिग्री और मोहाली में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया, जो सामान्य से अधिक क्रमशहै। हालांकि, बठिंडा और फरीदकोट में रात काफी ठंडी रही और न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.4 डिग्री तथा 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में धूप खिली, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना: मौसम विभाग

दिल्ली में मंगलवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में आर्द्रता 83 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने बुधवार को शाम व रात के दौरान गरज के साथ एक या दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह अधिकांश क्षेत्रों में धुंध या मध्यम कोहरा जबकि अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में बीते 24 घंटे की वायु गुणवत्ता 289 एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) रही, जो ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 10:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement