facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Manohar Joshi death: महाराष्ट्र के पूर्व CM और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी का निधन

Manohar Joshi Demise: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री जोशी को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें बुधवार को मुंबई के पी डी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

Last Updated- February 23, 2024 | 10:03 AM IST
manohar joshi
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन

Manohar Joshi Death: महाराष्ट्र के पूर्व CM और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी (Manohar Joshi) का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दिल का दौरा पड़ने के बाद बिगड़ी हालात

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री जोशी को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें बुधवार को मुंबई के पी डी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में बताया था कि जोशी की हालत बेहद गंभीर थी।

कौन थे मनोहर जोशी?

शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार जोशी को पिछले वर्ष मई में मस्तिष्काघात के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। जोशी मुख्यमंत्री का पद 14 मार्च,1995 को संभाला था और 31 जनवरी 1999 तक इस पद पर रहे। इस तरह से उन्होंने केवल 3 साल 323 दिन के लिए सीएम पद का कार्यभार संभाला यानी पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। जोशी संसद के सदस्य भी चुने गए थे और वह 2002 से 2004 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में लोकसभा अध्यक्ष रहे।

कब हुआ था जन्म?

महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले थे। उनका जन्म 2 दिसंबर 1937 को रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में हुआ था। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (VJTI) से सिविल इंजीनियरिंग की थी और उसके बाद वह आरएसएस से से जुड़े और फिर शिवसेना में शामिल हो गए।

First Published - February 23, 2024 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट