facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

CJI गवई पर सुप्रीम कोर्ट में एक व्य​क्ति ने की जूता फेंकने की को​शिश

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, वह व्य​क्ति वकील डेज़ के पास गया और जूता निकालकर न्यायाधीश की ओर फेंकने की कोशिश की।

Last Updated- October 06, 2025 | 2:35 PM IST
CJI Gavai
फाइल फोटो: पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कार्यवाही के दौरान वकील की ड्रेस में मौजूद एक व्य​क्ति ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई की ओर कथित तौर पर जूता फेंकने की कोशिश की। Bar & Bench की रिपोर्ट के अनुसार, एक व्य​क्ति वकील डेज़ के पास गया और जूता निकालकर न्यायाधीश की ओर फेंकने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाकर्मी उसे कोर्टरूम से बाहर खींच कर ले गए।

जब उसे बाहर ले जाया जा रहा था, तो उसे चिल्लाते हुए सुना गया, ‘‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’’। इस घटना के बावजूद, CJI गवई असहज नहीं हुए और कोर्ट में मौजूद वकीलों से अपने दलीलें जारी रखने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, “इन सब चीजों से विचलित मत होइए। हम विचलित नहीं हैं। इन बातों का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता।” शीर्ष अदालतकी सुरक्षा यूनिट ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अभी यह पता नहीं चला है कि वकील ने इस हरकत को क्यों अंजाम दिया।

पिछले महीने दिया था एक बयान

पिछले महीने, CJI गवई एक विवाद में फंसे थे, जब उन्होंने खजुराहो में भगवान विष्णु की 7 फुट ऊंची एक खंडित मूर्ति को पुनर्स्थापित करने के मामले में सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी। गवई ने याचिका को “पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन” बताते हुए कहा कि याचिकाकर्ता “देवता से कुछ करने के लिए पूछें”।

उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया और गलतफहमी फैल गई, जिसके बाद CJI गवई ने कोर्ट में स्पष्ट किया कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और “सच्ची धर्मनिरपेक्षता” में भरोसा रखते हैं।

Advertisement
First Published - October 6, 2025 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement