facebookmetapixel
Advertisement
गोल्ड लोन की मांग बढ़ी, NBFC के कर्ज में 68.5 फीसदी की तेज बढ़ोतरी37,500 करोड़ रुपये की योजना में कितनी कंपनियां आगे आईं, मंगलवार को खुलेगा आवेदन का ब्योरासरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों को बड़ी राहत, SEBI ने आसान किए नियमPfizer का हाई ब्लड प्रेशर दवा ब्रांड खरीदेगी नोवार्टिस इंडिया, ₹1250 करोड़ में हुई डीलनिफ्टी जाएगा 30,000 के पार? ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, इन सेक्टर्स पर जताया भरोसाTop-5 Flexi Cap Funds: 5 सालों में इन फंड्स ने दिया 18% तक का सालाना रिटर्न, देखें लिस्टशेयर बाजार का बदल गया नियम, सुबह 9 से 9:15 बजे के बीच अब ऐसे लगेंगे ऑर्डरत्योहारी सेल में इस बार डिस्काउंट का इंतजार पड़ेगा भारी! 20% तक बढ़ी लागत, कम मिलेंगे ऑफरथल सेना से वायु सेना तक बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीAI की ‘सेल्फ-इम्प्रूवमेंट’ क्षमता ने बढ़ाई चिंता: OpenAI ने जारी किया सतर्क रहने का निर्देश

IMA की हड़ताल, विपक्ष पर भड़कीं ममता

Advertisement

IMA ने देश भर में गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की है।

Last Updated- August 16, 2024 | 11:54 PM IST
IMA strike, Mamata angry at opposition IMA की हड़ताल, विपक्ष पर भड़कीं ममता

कोलकाता के आरजी कर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और उसकी हत्या तथा वहां तोड़फोड़ के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देश भर में गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की है।

आईएमए के प्रमुख डॉ. आरवी अशोकन ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के सभी अस्पतालों को हवाई अड्डों की तरह सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए ताकि डॉक्टर बिना किसी डर के काम कर सकें। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों पर हिंसा को रोकने के लिए एक केंद्रीय कानून होना चाहिए। आईएमए ने पांच मांगें सरकार के समक्ष रखी हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को रैली निकालकर विपक्षी माकपा और भाजपा पर आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ की साजिश रचने तथा सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाकर महिला डॉक्टर के बलात्कार एवं हत्या के पीछे की सच्चाई को छिपाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

Advertisement
First Published - August 16, 2024 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement