facebookmetapixel
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनियों ने सरकार से की मांग: PM E-Drive सब्सिडी मार्च 2026 के बाद भी रहे जारीसुरक्षित निवेश और कम सप्लाई: क्यों सोने की कीमत लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है?Budget decoded: सरकार की योजना आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को कैसे प्रभावित करती है?गणतंत्र दिवस पर दिखी भारत की सॉफ्ट पावर, विदेशी धरती पर प्रवासी भारतीयों ने शान से फहराया तिरंगाIndia-EU FTA पर मुहर की तैयारी: कपड़ा, जूते-चप्पल, कार और वाइन पर शुल्क कटौती की संभावनाBudget 2026 से इंश्योरेंस सेक्टर को टैक्स में राहत की उम्मीद, पॉलिसीधारकों को मिल सकता है सीधा फायदा!Budget 2026 से बड़ी उम्मीदें: टैक्स, सीमा शुल्क नियमें में सुधार और विकास को रफ्तार देने पर फोकसको-ओनर होने पर ही को-बॉरोअर को होम लोन पर कटौती का फायदाEU ट्रेड डील से तिरुपुर को बड़ी राहत, परिधान निर्यात में बांग्लादेश से आगे निकलने की उम्मीदजमा वृद्धि की सुस्ती से बैंक सीडी बाजार पर ज्यादा निर्भर, जुटाए 5.75 लाख करोड़ रुपये

शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार

Last Updated- June 05, 2023 | 11:58 PM IST
Shiv Sena and BJP will fight elections together Maharashtra cabinet will be expanded soon
PTI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अचानक दिल्ली यात्रा चुनावी गठजोड़ और राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को बढ़ा दिया। इस यात्रा के बाद शिंदे ने कहा कि वह भाजपा के साथ मिलकर सभी चुनाव लड़ेंगे तो फडणवीस ने दावा किया कि राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शाह से हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, जिसमें कहा कि बैठक के दौरान यह तय हुआ कि शिवसेना और भाजपा (लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय समेत) सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी। हम चुनाव लड़ेंगे और बहुमत से जीत हासिल करेंगे। एकनाथ शिंदे ने कहा कि शाह से मुलाकात के दौरान कृषि और सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने ट्वीट किया कि हमें विभिन्न परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमेशा मार्गदर्शन मिला है। हमने सहकारिता के क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए शाह से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रविवार को हुई बैठक में इस बारे में चर्चा हुई है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे तय करेंगे कि यह कब होगा।

महाराष्ट्र में फिलहाल इस बात की भी चर्चा है कि आगामी 19 जून के पहले राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार पूरा कर लिया जायेगा। शिंदे गुट और भाजपा के एक-एक मंत्री को हटाकर किसी नए चेहरे को जगह दिये जाने की भी चर्चा है। शिंदे सरकार को तकरीबन एक साल होने को है। लेकिन अभी तक दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाया है। इस वजह से विधायकों में नाराजगी है। सरकार बनने के बाद नौ अगस्त को 18 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि नियमों के अनुसार राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 43 हो सकती है।

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस रविवार की रात अचानक दिल्ली गए थे। दोनों को एक साथ दिल्ली बुलाए जाने के पीछे मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को बल मिला है। एकनाथ शिंदे ने पुणे से और देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने और महाराष्ट्र से बीजेपी के किसी पुराने चेहरे को हटाकर नए चेहरे को मौका देने की चर्चा है। देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की भी चर्चा कई दिन से चल रही है।

हालांकि दोनों दलों ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया है। यह यात्रा राज्य में शिंदे-फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल पूरा होने से पहले हो रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ निकाय और लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले पर भी चर्चा हुई होगी। गौरतलब है कि शिंदे के नेतृत्व वाली सेना ने हाल ही में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 22 पर दावा किया था, जिस पर अविभाजित उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना ने चुनाव लड़ा था, जिसमें से उसने 2019 के आम चुनावों में 18 सीटों पर जीत हासिल की थी।

First Published - June 5, 2023 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट