facebookmetapixel
Budget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में निर्मला सीतारमण ने ऐसा क्या किया, जो लुढ़क गया बाजार ?6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?Budget 2026: फल और मसालों पर सरकार का जोर, आत्मनिर्भरता व निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आयबजट 2026 में AI को लेकर कई बड़े ऐलान- जानें क्या है खास

महाराष्ट्र सरकार की हुई एयर इंडिया इमारत, 1601 करोड़ रुपये में मिली केंद्र की मंजूरी

Air India building: एयर इंडिया की इमारत मुंबई की सबसे आईकॉनिक इमारतों में से एक है। साल 1974 में इस इमारत को 99 साल की लीज पर एयर इंडिया को दिया गया है।

Last Updated- March 14, 2024 | 8:42 PM IST
Air India building built by Maharashtra government, gets central approval for Rs 1601 crore महाराष्ट्र सरकार की हुई एयर इंडिया इमारत, 1601 करोड़ रुपये में मिली केंद्र की मंजूरी

भारत सरकार ने नरीमन प्वांइट स्थित मुंबई की चर्चित इमारत एयर इंडिया बिल्डिंग को 1601 करोड़ रुपये में महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ महाराष्ट्र सरकार एयर इंडिया बिल्डिंग की मालिक बन गई। जगह की कमी के कारण इधर उधर बिखरे महाराष्ट्र सरकार के कई विभागों के दफ्तर अब एक छत के नीचे काम कर सकेंगे।

कई दफ्तरों को एक छत के नीचे लाने के लिए मुंबई के आईकॉनिक इमारत एयर इंडिया को खरीदने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में मंजूर कर लिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने एयर इंडिया की 23 मंजिला इमारत के अधिग्रहण करने का फैसला पिछले साल नवंबर में किया था।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने सोशल नेटवर्किंग मंच एक्स पर लिखा, भारत सरकार ने एआई एसेट्स होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (एआईएएचएल) की एयर इंडिया इमारत, मुंबई को 1,601 करोड़ रुपये में महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि मंत्री समूह 298.42 करोड़ रुपये के बकाये को माफ करने पर सहमत हो गया है। जिसे एआईएएचएल को दिया जाना था।

नागर विमानन मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार की कंपनी एआईएएचएल की स्थापना 2019 में एयर इंडिया के नन कोर असेट्स और कर्जों को धारण करने के लिए की गई थी। जमीन और भवन समेत एयर इंडिया की 14,718 करोड़ रुपये मूल्य की नॉन कोर असेट्स (गैर-प्रमुख संपत्ति) एआईएएचएल को तब हस्तांतरित की गई थी।

सरकार ने टाटा समूह को एयर इंडिया की बिक्री से पहले इसका गठन किया था। सरकार ने 27 जनवरी, 2022 को एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह को हस्तांतरित कर दिया था, जिसने अक्टूबर 2021 में एयर इंडिया को खरीदने के लिए 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। 23 मंजिला इमारत में सरकारी कार्यालयों के लिए करीब 46,470 वर्ग मीटर जगह उपलब्ध होगी।

एक छत के नीचे होगे दफ्तर, हर साल बचेंगे 200 करोड़

मंत्रालय में 2012 में आग लगने के बाद, दक्षिण मुंबई में राज्य सचिवालय भवन के चार प्रमुख विभाग जिनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, जल आपूर्ति और स्वच्छता, और ग्रामीण विकास- जीटी अस्पताल से संचालित हो रहे हैं। इन विभागों को अन्य विभागों के साथ एयर इंडिया भवन में स्थानांतरित किया जा सकता है।

राज्य सरकार के दफ्तर किराये की इमारतों से काम कर रहे थे जिनका सालाना किराया करीब 200 करोड़ रुपए जाता है। हर साल सरकारी खजाने में बढ़ते बोझ को कम करने के लिए ही महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रालय और विधानभवन से नजदीक एयर इंडिया की इमारत को खरीदने का फैसला किया था।

2018 से इमारत खरीदने की कोशिश में थी सरकार

एयर इंडिया ने साल 2018 में पहली बार इस इमारत को बेचने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन तब उचित खरीदार नहीं मिल पाए थे। उस दौरान भी महाराष्ट्र सरकार ने इस इमारत को खरीदने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बन पाई।

इसके बाद साल 2021 में तत्कालीन महाविकास आघाडी सरकार ने एयर इंडिया की इमारत को खरीदने का प्रस्ताव शुरू किया लेकिन ये तब भी हकीकत में तब्दील नहीं हो पाया। शिंदे सरकार के गठन के बाद फिर एक बार कोशिश शुरु हुई और आज राज्य सरकार इसकी मालिक बन गई।

1974 में एयर इंडिया ने ली थी लीज पर

एयर इंडिया की इमारत मुंबई की सबसे आईकॉनिक इमारतों में से एक है। साल 1974 में इस इमारत को 99 साल की लीज पर एयर इंडिया को दिया गया है। एयर इंडिया की इस इमारत में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के भी कई दफ्तर हैं। इस इमारत का निर्माण 1974 में राज्य सरकार के स्वामित्व वाली जमीन पर किया गया था, जो अब इसका उपयोग अपने कार्यालय के लिए करेगी।

First Published - March 14, 2024 | 8:42 PM IST

संबंधित पोस्ट