facebookmetapixel
Budget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में निर्मला सीतारमण ने ऐसा क्या किया, जो लुढ़क गया बाजार ?6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?Budget 2026: फल और मसालों पर सरकार का जोर, आत्मनिर्भरता व निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आयबजट 2026 में AI को लेकर कई बड़े ऐलान- जानें क्या है खास

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, 5 दिसंबर को लेंगे शपथ

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनाव में भाजपा ने भारी सफलता हासिल की और राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 132 सीट हासिल की, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Last Updated- December 04, 2024 | 12:22 PM IST
Maharashtra 100 day Policy: All departments of Maharashtra will prepare concrete plans in 100 days 100 day Policy: महाराष्ट्र के सभी विभाग 100 दिनों में तैयार करे लेगें ठोस योजनाएं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले बुधवार को कोर कमेटी की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लगी। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और फडणवीस मौजूद थे। भाजपा ने सीतारमण और रूपाणी को पार्टी की महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि महायुति के सहयोगी दल बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनाव में भाजपा ने भारी सफलता हासिल की और राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 132 सीट हासिल की, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अपने सहयोगियों – एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति के पास 230 सीट का भारी बहुमत है।

First Published - December 4, 2024 | 12:19 PM IST

संबंधित पोस्ट