facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

पीएम मित्रा पार्क के लिए एसपीवी जल्द

Advertisement

उद्योग विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक 1563 एकड़ में बनने वाले इस पार्क के लिए प्रस्तावित एसपीवी में राज्य सरकार की हिस्सेदारी 51 फीसदी जबकि केंद्र सरकार की 49 फीसदी होगी।

Last Updated- July 29, 2023 | 5:47 PM IST
PM Modi mitra park

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के धार जिले में बनने वाले मेगा टेक्सटाइल (प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन ऐंड अपारेल यानी मित्रा) पार्क के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उद्योग विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक 1563 एकड़ में बनने वाले इस पार्क के लिए प्रस्तावित एसपीवी में राज्य सरकार की हिस्सेदारी 51 फीसदी जबकि केंद्र सरकार की 49 फीसदी होगी।

इस पार्क के निर्माण के लिए केंद्र और राज्य के बीच गत 21 मई को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल इस प्रस्तावित पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन ऐंड अपारेल पार्क के लिए बिजली, पानी तथा सड़क आदि बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

इस पार्क के लिए 25 कंपनियों से करीब 7,000 करोड़ रुपये मूल्य के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना करीब दो लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार तैयार करेगी।

इस परियोजना के तहत तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी ऐसे ही मेगा पार्क बनेंगे। केंद्र सरकार बुनियादी सुविधाओं के लिए इन पार्कों को 500 करोड़ रुपये की पूंजी उपलब्ध करा रही है जबकि प्रत्येक पार्क में निवेशकों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 300 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।

Advertisement
First Published - July 29, 2023 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement