facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

LPG Price Cut: रक्षाबंधन से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, घरेलू गैस सिलेंडर हुआ 200 रुपये सस्ता

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख महिला ग्राहकों को नए कनेक्शन देगी सरकार

Last Updated- August 29, 2023 | 11:05 PM IST
domestic cylinder

LPG Price Cut: केंद्र सरकार ने आमलोगों को महंगाई से राहत देते हुए देश भर में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती कर दी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 31.4 करोड़ घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता हैं।

कीमतों में कटौती बुधवार से प्रभावी होगी। पिछले छह महीनों में पहली बार कीमतों में बदलाव किया गया है। पिछली बार मार्च में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था। इससे पहले जुलाई 2022 में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

इसके साथ ही अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कुल 400 रुपये की गैस सब्सिडी मिलेगी। उन्हें पहले से 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।

उदाहरण के लिए दिल्ली के लोगों को अब 14.2 किलो के सिलिंडर के लिए 903 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को यह 703 रुपये की दर पर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा, ‘ यह रक्षाबंधन के पावन मौके पर देश की मेरी करोड़ों बहिनों के लिए एक तोहफा है।

हमारी सरकार हमेशा प्रयास करती है कि आम लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो और गरीबों और मध्यम वर्ग को लाभ हो।’पिछले साल मई में सरकार ने उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ लाभार्थियों के लिए 200 रुपये की सब्सिडी की घोषणा की थी। रुपये की लक्षित सब्सिडी की घोषणा की थी। मार्च में इसे एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। इससे राजस्व पर 7680 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा।

उज्ज्वला के लाभार्थियों की संख्या बढ़ेगी

अभी देश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9.58 करोड़ लाभार्थी हैं। मंगलवार को सरकार ने घोषणा की कि वह गरीब तबके की 75 लाख और महिलाओं को योजना में शामिल करेगी, जिनके पास घरेलू रसोई गैस का कनेक्शन नहीं है। सरकार ने कहा कि इससे लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत लंबित आवेदनों को निपटाने और सभी पात्र परिवारों को बिना किसी जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन देने के लिए यह कदम उठाया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘रसोई गैस की कीमतों में कटौती का उद्देश्य आमलोगों को राहत प्रदान करना है। साथ ही उचित दरों पर आवश्यक वस्तुओं तक पहुंच सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है।’

पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ के आंकड़ों से पता चलता है कि साल 2022 में रसोई गैस की पहुंच 99.99 फीसदी थी। यह मुख्य रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कारण थी।

साल 2022 में करीब 90 फीसदी रसोई गैस उपयोग परिवार द्वारा किया गया। जबकि, उद्योग ने 8 फीसदी और वाहनों में 2 फीसदी रसोई गैस का उपयोग किया। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने वित्त वर्ष 2023 में करीब 2.934 करोड़ टन रसोई गैस बेची। इसमें से लगभग 86.5 फीसदी घरेलू क्षेत्र में बेची गई। भारत की रसोई गैस खपत में साल 2014-15 के 14.8 करोड़ से 95 फीसदी की वृद्धि हुई है।

First Published - August 29, 2023 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट