facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Loksabha Election: बंगाल में पहले चरण के चुनाव में 37 उम्मीदवार, 10 हैं करोड़पति

Advertisement

उम्मीदवारों के शिक्षा संबंधी विवरण के विश्लेषण से पता चला कि इनमें से 16 ने आठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है जबकि 20 स्नातक हैं या उनके पास उच्च शिक्षा की डिग्री है।

Last Updated- April 09, 2024 | 11:57 AM IST

पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीट जलपाईगुड़ी (एससी), कूचबिहार (एससी) और अलीपुरद्वार (एसटी) से चुनाव लड़ रहे 37 उम्मीदवार में से 10 करोड़पति हैं। इन उम्मीदवारों के हलफनामे की समीक्षा में यह बात सामने आई है।

जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। ‘द वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने कहा कि 10 करोड़पति उम्मीदवारों में तीन निर्दलीय उम्मीदवार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं तृणमूल कांग्रेस के दो-दो और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस एवं रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं।

जलपाईगुड़ी (सुरक्षित) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे माकपा के देबराज बर्मन के पास सबसे अधिक 3,89,89,468 रुपये की संपत्ति है। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) के चंदन उरांव 12,117 रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम पूंजी वाले उम्मीदवार हैं।

वह अलीपुरद्वार (एसटी) से चुनाव लड़ रहे हैं। एडीआर के मुताबिक, पांच उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें से चार के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। उम्मीदवारों के शिक्षा संबंधी विवरण के विश्लेषण से पता चला कि इनमें से 16 ने आठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है जबकि 20 स्नातक हैं या उनके पास उच्च शिक्षा की डिग्री है।

एक उम्मीदवार ने खुद को अनपढ़ घोषित किया है। कुल मिलाकर, 21 उम्मीदवार ने अपनी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच घोषित की है जबकि 15 उम्मीदवार ने 51 से 70 वर्ष के बीच की आयु घोषित की है। एक उम्मीदवार की उम्र 71 साल है।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 11:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement