facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में 33 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति, 21 फीसदी पर मुकदमा

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार कुल 390 प्रत्याशी (33 फीसदी) ऐसे हैं जिन्होंने अपने पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के बारे में जानकारी दी है।

Last Updated- April 16, 2024 | 10:39 PM IST
Jammu and Kashmir elections: Most of the 873 candidates are millionaires, average wealth Rs 3.65 crore 873 में से अधिकांश उम्मीदवार करोड़पति, औसत संपत्ति 3.65 करोड़ रुपये

Lok Sabha Election 2024: लोक सभा चुनाव के दूसरे चरण में मैदान में उतरे 1,192 (कुल 1,198) उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि 250 उम्मीदवारों यानी 21 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार कुल 390 प्रत्याशी (33 फीसदी) ऐसे हैं जिन्होंने अपने पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के बारे में जानकारी दी है। दूसरे चरण में लोक सभा चुनाव लड़ रहे प्रत्येक उम्मीदवार के पास औसतन 5.17 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

दूसरे चरण में सर्वाधिक संपत्ति वाले शीर्ष तीन उम्मीदवारों में सबसे आगे कर्नाटक की मांड्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वेंकटरमण गौड़ा हैं। उनके पास कुल 622 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति है।

उसके बाद बेंगलूरु ग्रामीण सीट से कांग्रेस के ही उम्मीदवार डीके सुरेश हैं, जिनके पास 593 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति है। मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने 278 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की घोषणा की है।

एडीआर के विश्लेषण के अनुसार, 574 (48 फीसदी) प्रत्याशी स्नातक और उससे अधिक के डिग्रीधारक हैं। उम्र के लिहाज से देखें तो 25 से 40 साल तक के 363 (30 फीसदी) उम्मीदवार हैं और 41 से 60 साल तक के 578 यानी 48 फीसदी उम्मीदवार हैं। दूसरे चरण के लोक सभा चुनाव में 100 महिला (8 फीसदी) प्रत्याशी मैदान में हैं।

First Published - April 16, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट