facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

LK Advani Health Update: भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी आईसीयू में भर्ती, हालत स्थिर

Advertisement

अस्पताल ने एक बयान जारी करके कहा, ‘‘भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जांच के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।’’

Last Updated- December 14, 2024 | 4:40 PM IST
LK Advani
Representative Image

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को यहां इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल ने एक बयान जारी करके कहा, ‘‘भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जांच के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।’’ बयान में कहा गया कि ‘‘वह डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं और उनकी हालत स्थिर है।’’

सूरी न्यूरोलॉजी विभाग के ‘सीनियर कंसल्टेंट’ हैं। अस्पताल ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी कि आडवाणी को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है।

एक सूत्र ने बताया कि 96 वर्षीय नेता को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। उन्हें इस वर्ष की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement
First Published - December 14, 2024 | 4:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement