भारत

LK Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली के AIIMS में भर्ती

पूर्व उप प्रधानमंत्री को एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 27, 2024 | 6:14 AM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।’’

पूर्व उप प्रधानमंत्री को एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

First Published : June 27, 2024 | 6:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)