facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

‘केशवानंद भारती’ फैसला अब 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध : चीफ जस्टिस

संविधान की ‘‘बुनियादी संरचना’’ सिद्धांत को निर्धारित करने वाला ऐतिहासिक ‘केशवानंद भारती’ फैसला अब उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

Last Updated- December 07, 2023 | 1:39 PM IST
Supreme Court
Representative Image

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि संविधान की ‘‘बुनियादी संरचना’’ सिद्धांत को निर्धारित करने वाला ऐतिहासिक ‘केशवानंद भारती’ फैसला अब उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इस फैसले के 50 साल पूरे हो गए हैं।

‘‘बुनियादी संरचना’’ सिद्धांत पर 1973 के प्रशंसित फैसले ने संविधान में संशोधन करने की संसद की व्यापक शक्ति को खत्म कर दिया था और साथ ही न्यायपालिका को इसके उल्लंघन के आधार पर किसी भी संशोधन की समीक्षा करने का अधिकार दिया।

प्रधान न्यायाधीश ने असम में अवैध प्रवासियों से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की संवैधानिक वैधता की जांच करने संबंधी याचिका पर सुनवाई शुरू होने से पहले कहा, ‘‘वर्ष 2023 में केशवानंद भारती मामले में फैसले के 50 साल पूरे हो रहे हैं। हमने फैसले को लेकर एक ‘वेब-पेज’ बनाया है… समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचने के लिए मैंने सोचा कि हम इसका भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं क्योंकि भाषा संबंधी बाधाएं लोगों को अदालत के कामकाज को वास्तव में समझने से रोकती हैं।’’

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि अब यह फैसला हिंदी, तेलुगु, तमिल, उड़िया, मलयालम, गुजराती, कन्नड़, बंगाली, असमिया और मराठी में उपलब्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे फैसलों का भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने के हमारे प्रयासों के समान है।’’

उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत के 20,000 फैसलों का भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है और ई-एससीआर (उच्चतम न्यायालय रिपोर्ट का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण) पर अपलोड किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि वकील और जिला अदालतें उच्चतम न्यायालय के फैसलों को हिंदी में उद्धृत और संदर्भित कर सकते हैं, जहां काम मुख्य रूप से हिंदी में किया जाता है, अब संविधान में अधिसूचित सभी भारतीय भाषाओं में इनका अनुवाद किया जा रहा है। इस कदम की सराहना करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘‘ज्यादातर लोग केशवानंद भारती फैसले के बारे में सिर्फ यही जानते थे कि कोई बड़ा मामला है।’’

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि विधि के वे छात्र जो ‘‘अत्यधिक संसाधन वाले कॉलेजों’’ में नहीं पढ़ते हैं, वे भी उच्चतम न्यायालय के फैसले तक नहीं पहुंच सकते। उन्होंने कहा, ‘‘अब जो छात्र ई-एससीआर में हिंदी में फैसला पढ़ना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि किसी अन्य देश ने ऐसा करने का प्रयास नहीं किया है।

First Published - December 7, 2023 | 1:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट