facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

Kerala Rains: केरल में भारी बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने से मां-बेटे की मौत

पुलिस के अनुसार, जब मकान की दीवार गिरी तो उस समय दोनों सो रहे थे तथा उनकी मलबे में दबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह दोनों को मृत पाया।

Last Updated- July 16, 2024 | 2:17 PM IST
dead
Representative Image

मध्य और उत्तरी केरल के कई हिस्सों में जारी भारी बारिश के बीच सोमवार की रात को एक मकान की दीवार गिरने से एक मां और उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि यह घटना पलक्कड़ जिले में वडक्कनचेरी पुलिस थाना क्षेत्र के कोट्टेकड में हुई। मृतकों की पहचान सुलोचना (53) और उसके बेटे रंजीत (33) के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, जब मकान की दीवार गिरी तो उस समय दोनों सो रहे थे तथा उनकी मलबे में दबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह दोनों को मृत पाया। यह मकान पुराना था।

अधिकारियों ने बताया कि केरल के मध्य और उत्तरी जिलों के कई इलाकों में पेड़ों के उखड़ने तथा मामूली भूस्खलन होने की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए मालंकारा और कल्लारकुट्टी बांध के द्वार खोल दिए गए हैं। उन्होंने पेरियार, मुथिराप्पुझा, थोडुपुझा और मुवाट्टुपुझा नदियों के किनारे रह रहे लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया है।

First Published - July 16, 2024 | 2:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट