facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Kerala Blast: केरल : ईसाई समुदाय के सम्मेलन केंद्र में धमाके में 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

सम्मेलन केंद्र में मौजूद लोगों ने पत्रकारों को बताया कि पहला धमाका प्रार्थना के दौरान हुआ।

Last Updated- October 29, 2023 | 12:50 PM IST
Blast at convention centre in Kerala
Blast at convention centre in Kerala

केरल के कलामासेरी में ईसाई समुदाय के एक सम्मेलन केंद्र में रविवार सुबह हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। सम्मेलन केंद्र में मौजूद लोगों ने पत्रकारों को बताया कि पहला धमाका प्रार्थना के दौरान हुआ।

केंद्र के अंदर मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने कहा, “इसके बाद, हमने दो और धमाकों की आवाज सुनी।” कलामासेरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह भी पुष्टि नहीं हो सकी है कि मौके पर एक से ज्यादा धमाका तो नहीं हुआ। राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा कि घटनास्थल पर घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस तथा अग्निशमन दल बचाव कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में से कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

मंत्री ने कहा कि कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में सभी चिकित्सा सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध हैं और यदि आवश्यकता हुई तो घायलों को अन्य अस्पतालों में भी स्थानांतरित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि धमाके की प्रकृति या इसके पीछे कौन था, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने धमाके के मद्देनजर सरकारी पेशेवरों से ड्यूटी पर आने का आग्रह किया। सम्मेलन केंद्र में मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि घटना के समय हॉल के भीतर 2,000 से अधिक लोग थे।

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे धमाके की सूचना वाला फोन आया और पुलिस की मदद मांगी गई। टेलीविजन चैनल पर प्रसारित घटना के दृश्यों में बड़ी संख्या में दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों को घटनास्थल से लोगों को निकालते हुए देखा जा सकता है। सम्मेलन केंद्र के अंदर हुए धमाके के विचलित करने वाले दृश्यों में हॉल में कई जगहों पर आग लगी नजर आ रही है, जिससे डरे लोग चिल्लाते दिख रहे हैं। इन दृश्यों में धमाके के बाद सैकड़ों लोग केंद्र के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं।

First Published - October 29, 2023 | 12:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट