facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Kerala: कोचीन यूनिवर्सिटी भगदड़ में 4 छात्रों की मौत, 60 से अधिक घायल- राहुल गांधी ने जताया दुख

शनिवार रात कोचीन विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान मची भगदड़ के मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

Last Updated- November 26, 2023 | 10:30 AM IST

केरल सरकार ने कोच्चि में शनिवार रात कोचीन विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान मची भगदड़ के मामले में जांच के आदेश दिए हैं. इस घटना में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और कोचीन विश्वविद्यालय के कुलपति व रजिस्ट्रार समेत तीन सदस्यीय टीम को भगदड़ की घटना की जांच करने का निर्देश दिया है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्री ने अधिकारियों को गहन जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ मशहूर गायिका निकिता गांधी के यहां कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीयूएसएटी) में आयोजित म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉरमेंस करने से पहले हुई.

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, दो छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोगों का कलामसेरी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल और कुछ अन्य अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी) में भगदड़ में चार छात्रों की मौत पर दुख व्यक्त किया है.

केरल के पीआरओ राजभवन के एक बयान में कहा गया, “कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में भगदड़ में चार छात्रों की दुखद मौत के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ. हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं.”

बता दें कि बाद में गायिका ने निकिता गांधी फेसबुक पर एक पोस्ट में घटना पर दुख व्यक्त किया. गांधी ने कहा कि परफॉरमेंस के लिए कार्यक्रम स्थल रवाना होने से पहले ही यह घटना हो गई.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एम. आर. अजित कुमार ने कहा कि अचानक भारी बारिश होने पर सभी इधर-उधर भागने लगे जिस कारण यह घटना हुई.

उन्होंने कहा, “यह एक वार्षिकोत्सव था, और विवरण पुस्तिका से हमें पता चला कि इसका आयोजन 24 से 26 नवंबर तक किया गया था. संगीत कार्यक्रम 1,000 से 1,500 लोगों की क्षमता वाले एक ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था.”

कुमार ने यहां पत्रकारों से कहा, “सभागार आंशिक रूप से भरा हुआ था. लेकिन जब अचानक बारिश हुई तो छात्र सीढ़ियों से होते हुए भागने लगे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.”

इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घटना के मद्देनजर कोझिकोड के एक सरकारी अतिथि गृह में आपात बैठक की और विद्यार्थियों की मौत पर शोक व्यक्त किया.

मुख्यमंत्री ने एक बयान में, सभी घायलों का इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया और कहा कि जॉर्ज इस घटना से संबंधित कार्यों में समन्वय करेंगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

केरल के वायनाड से सांसद गांधी ने फेसबुक पर लिखा, “कोच्चि के सीयूएसएटी विश्वविद्यालय में भगदड़ की दुखद घटना में चार छात्रों की मौत और कई अन्य के घायल होने से बहुत स्तब्ध और दुखी हूं.”

उन्होंने लिखा, “शोक संतप्त परिवारों के संवेदना व्यक्त करता हूं. इस कठिन समय में उन्हें (दुख सहन करने की) शक्ति मिले. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और केरल सरकार से उन्हें बेहतर इलाज प्रदान करने का आग्रह करता हूं.”

First Published - November 26, 2023 | 10:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट