facebookmetapixel
Advertisement
इस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: चार दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को राहत? ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!

Karnataka Election 2023: दोपहर तक 37.25 प्रतिशत मतदान, तीन जगह पर हिंसा की खबर

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 4:57 PM IST
33 percent candidates in Madhya Pradesh tainted
PTI

Karnataka Assembly elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दोपहर एक बजे तक लगभग 37.25 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

इलेक्शन कमीशन (EC) के अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक तटीय उडुपी जिले में सबसे अधिक 47.79 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका क्षेत्र (बेंगलुरु शहर के हिस्सा) में सबसे कम 29.41 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

बेंगलुरु के कुछ मतदान केंद्रों पर शुरुआती घंटों में तेज मतदान देखा गया जहां बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में नजर आए। मतदान के शुरुआती घंटों में देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राज्य कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मतदान किया। कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ था।

तीन जगह पर हिंसा की खबर

चुनाव के लिए जारी मतदान के दौरान कम से कम तीन स्थानों से हिंसक घटनाओं की खबरें आई हैं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि विजयपुरा जिले के बसवाना बागेवाड़ी तालुक के मसाबिनल गांव में यह “अफवाह” फैली की अधिकारी ईवीएम और वीवीपीएटी (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन “बदल रहे” हैं।

इसके बाद कई नाराज ग्रामीणों ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपीएटी मशीनें नष्ट कर दीं और मतदान अधिकारियों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement