facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के तरीके में किया बदलाव, जानें एडवांस रिजर्वेशन के नए नियम

रेल मंत्रालय ने ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) में बदलाव किया है। मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य असली यात्रियों को बढ़ावा देना है।

Last Updated- November 02, 2024 | 12:45 PM IST
Train
Representative Image

भारतीय रेलवे ने अपने टिकटिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेन टिकटों की एडवांस बुकिंग का समय 120 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। यह नया नियम आज, 1 नवंबर 2024 से लागू हो गया है। पहले से बुक किए गए टिकटों पर इसका कोई असर नहीं होगा, यात्री अपनी यात्रा की योजना के अनुसार सफर कर सकेंगे।

रेल मंत्रालय ने ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) में बदलाव किया है। मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य असली यात्रियों को बढ़ावा देना है।

मंत्रालय ने बताया कि यह बदलाव वास्तविक यात्री मांग को दिखाने के लिए किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, 61 से 120 दिन पहले की गई लगभग 21 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो जाती हैं, वहीं लगभग 5 प्रतिशत यात्री अपनी यात्रा पर नहीं पहुंचते हैं।

  1. मंत्रालय ने बताया कि कुछ दिन में चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें, जैसे ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस, पहले की तरह कम टाइम लिमिट में बुकिंग जारी रखेंगी।
  2. विदेशी टूरिस्ट्स के लिए 365 दिनों की एडवांस रिजर्वेशन पीरियड में कोई चेंज नहीं होगा।
  3. 31 अक्टूबर 2024 से पहले 120 दिनों की एडवांस बुकिंग में की गई मौजूदा बुकिंग्स वैलिड रहेंगी। नई 60 दिनों की एआरपी लिमिट के बाद की गई बुकिंग्स को भी कैंसिल करने की सुविधा मिलेगी।
  4. मंत्रालय ने कहा कि नए रूल्स का मकसद उन पैसेंजर्स की समस्या को सॉल्व करना है, जो बिना टिकट कैंसिल किए ट्रेवल नहीं करते। इससे इम्पर्सोनेशन और फ्रॉड जैसी प्रॉब्लम्स होती हैं।
  5. खास बात यह है कि मंत्रालय ने अपने स्टेटमेंट में यह भी बताया कि 1995 से 1998 के बीच एडवांस रिजर्वेशन पीरियड सिर्फ 30 डेज़ था।

 

First Published - November 2, 2024 | 9:09 AM IST

संबंधित पोस्ट