facebookmetapixel
AI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारीनिर्यातकों की बजट में शुल्क ढांचे को ठीक करने की मांगबजट में सीमा शुल्क एसवीबी खत्म करने की मांगऑटो, ग्रीन एनर्जी से लॉजिस्टिक्स तक, दावोस में CM मोहन यादव ने बताया एमपी का पूरा प्लानमध्य भारत को समुद्र से जोड़ने वाला बड़ा प्लान सामने आयाट्रंप की शांति पहल से भारत की दूरी, कूटनीतिक संकेत क्या हैं?

फिर लौटा भारत का समय: नीता अंबानी

वेव्स 2025 सम्मेलन में कहा - भारत की आत्मा से निकली कहानी फिर गूंज रही है, न्यूयॉर्क में होगा 'भारतीय सप्ताहांत' आयोजन

Last Updated- May 02, 2025 | 10:33 PM IST
Nita Ambani- नीता अंबानी

जियोस्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि भारत सभ्यता का उद्गम स्थल है और देश का वक्त एक बार फिर आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नीता मुकेश अंबानी संस्कृति केंद्र इस सितंबर में न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में भारतीय सप्ताहांत का आयोजन करेगा। इसमें भारत की कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वेव्स 2025 कार्यक्रम में नीता अंबानी ने कहा कि भारत एक सनातन सभ्यता है, जिसने दुनिया को सत्य, अहिंसा और विनम्रता के स्थायी आदर्श दिए हैं।

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने कहा, ‘सदियों से भारत ने दुनिया को अपनी बुद्धि, सुंदरता और आत्मा का उपहार दिया है, लेकिन कहीं न कहीं हमारी आवाज नरम पड़ गई। हालांकि, अब यह फिर से उभर रही है।’ अंबानी ने कहा, ‘हम सभ्यता के उद्गम स्थल हैं। हम एक ऐसी सांस्कृतिक शक्ति हैं, जिसका समय फिर आ गया है।’

उन्होंने कहा कि कुछ सभ्यताएं अपनी शक्ति और ताकत से कहानी कहती हैं, जबकि भारत ने हमेशा अपनी कहानी आत्मा से कही है। अंबानी ने कहा कि संस्कृति समय में जमी हुई स्मृति नहीं है, बल्कि एक जीवंत वास्तविकता है, जो नदी की तरह बहती है और उपवन की तरह बढ़ती है। अंबानी ने कहा कि भारत में प्राचीनता के साथ आधुनिकता प्रतिस्पर्धा नहीं करती, बल्कि सामंजस्यपूर्ण ढंग से सह-अस्तित्व में रहती है। उन्होंने कहा कि हम अपनी समानताओं को संजोते हैं और अपने मतभेदों का जश्न मनाते हैं। यही नहीं, अपने विरोधाभासों को भी शालीनता से रखते हैं।

First Published - May 2, 2025 | 10:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट