facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

India Expo Mart: पत्थरों से तैयार फैशन ज्वेलरी की विदेशों में बढ़ रही मांग

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे स्टॉल पर पत्थरों का प्रयोग कर बनाए गए आभूषणों की मांग ज्यादा है

Last Updated- June 28, 2023 | 11:12 AM IST
India Expo Mart

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे कृत्रिम आभूषण मेले में सोने-चांदी के आभूषणों के बजाय प्राकृतिक पत्थरों से बनी फैशन ज्वेलरी लोगों को अधिक पसंद आ रही हैं।

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे स्टॉल पर पत्थरों का प्रयोग कर बनाए गए आभूषणों की मांग ज्यादा है। इस मेले में बनारसी कला का प्रयोग कर बनाए गए आभूषणों का स्टॉल लगाने वाले निर्यातक आर के गुप्ता ने कहा कि यूरोपीय और अमेरिकी महिलाएं और पुरुष अपने कपड़ों से मेल खाने वाले कृत्रिम आभूषण पहनना ज्यादा पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा कि वह पत्थरों को तराशकर एक जैसी बनावट में माला, टॉप्स और नेकलेस बनाते हैं। मेले में एरी इनोवेशन एंड स्किल्स स्टॉल पर निर्यातक एवं डिजाइनर नेहा अग्रवाल ने बताया कि पत्थरों के आभूषण में पीतल, लकड़ी, कपड़े और कुछ जगहों पर चांदी का भी उपयोग किया जाता है।

उन्होंने बताया कि गर्मियों में यूरोपीय और अमेरिकी लोग अक्सर पत्थरों से बनी फैशन ज्वेलरी का ही प्रयोग करते हैं। एक अन्य आभूषण निर्यातक राधा गुप्ता ने बताया कि यहां से यूरोपीय खरीदार कंपनियां बड़ी मात्रा में फैशन ज्वेलरी ले जाती हैं। इसके बाद मॉल्स या स्टोर में पहुंचने पर उनकी कीमत दो से तीन गुना तक हो जाती हैं।

First Published - June 28, 2023 | 11:06 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट