facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

तुर्किये-अजरबैजान यात्रा पर भारत सरकार का सख्त रवैया, पर्यटकों की संख्या में हो सकती है भारी गिरावट

Advertisement

दोनों देशों ने पाकिस्तान का समर्थन किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत उस देश और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर भारत के हमलों की निंदा की।

Last Updated- May 15, 2025 | 11:15 PM IST
Turkey
तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल का दृश्य

आने वाले दिनों में तुर्किये और अजरबैजान में भारतीय पर्यटकों की संख्या, ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ के आयोजन और भारतीय फिल्मों की शूटिंग में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है, क्योंकि सरकार लोगों को उन दोनों देशों में जाने के लिए हतोत्साहित कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। तुर्किये और अजरबैजान ने हाल के संघर्ष में पाकिस्तान का सक्रिय रूप से समर्थन किया था। दोनों देशों ने पाकिस्तान का समर्थन किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत उस देश और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर भारत के हमलों की निंदा की। पाकिस्तान ने संघर्ष में बड़े पैमाने पर तुर्किये के ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) समेत कई शैक्षणिक संस्थानों ने या तो तुर्किये के विश्वविद्यालयों के साथ अपने सहयोग को निलंबित कर दिया है या इस पर विचार कर रहे हैं। 

सूत्रों ने कहा, ‘हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक तुर्किये और अजरबैजान की यात्रा करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी आय होती है। सरकार भारतीयों को इन दोनों देशों की यात्रा करने से रोकने के लिए सक्रिय रूप से विचार कर रही है।’’ बड़ी संख्या में पर्यटकों के जाने के अलावा, अमीर भारतीयों और अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) द्वारा विदेशी स्थानों पर शादियां करना नवीनतम चलन है। भारतीय नागरिक इन दोनों देशों की प्राकृतिक सुंदरता, आकर्षक कैफे और शानदार रेस्तरां के अलावा अन्य चीजों के लिए यहां आते हैं। 

सूत्रों ने कहा, ‘भारतीय लोग ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ में करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, जिससे दोनों देशों को बहुत अच्छा राजस्व मिलता है। हम देखेंगे कि हम तुर्किये और अजरबैजान में भारतीयों द्वारा ऐसे आयोजनों की मेजबानी को कैसे कम कर सकते हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन किया।’

‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (एफडब्ल्यूआईसीई) और ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ (एआईसीडब्ल्यूए) ने बुधवार को भारतीय कलाकारों और निर्माताओं से अपील की कि वे तुर्किये के पाकिस्तान समर्थक रुख के कारण शूटिंग स्थल के रूप में इसका बहिष्कार करें। सूत्रों ने बताया, ‘तुर्किये और अजरबैजान में फिल्म शूटिंग करने वाले फिल्म निर्माताओं को सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं दी जाएगी।’ अनुमान के मुताबिक, 2023 में लगभग तीन लाख भारतीय पर्यटक तुर्किये गए और दो लाख से अधिक अजरबैजान गए। अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान तुर्किये को भारत का निर्यात 5.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2023-24 में यह 6.65 अरब अमेरिकी डॉलर था। 

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 10:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement