facebookmetapixel
India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्यान

Rain Alert: भारत के इन हिस्सों में मॉनसून का कहर, नदियों में बाढ़ का खतरा; IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 1 सितंबर से उत्तराखंड के कई इलाकों में और 2 सितंबर को हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

Last Updated- September 01, 2025 | 10:57 AM IST
India Monsoon Update
Representative Image

Monsoon Update: उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बारिश के चलते हालात गंभीर हो गए हैं। पंजाब में लगभग 9 हजार गांव पानी में डूब चुके हैं और कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि मॉनसून सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के टकराव से आगामी दिनों में बारिश और तेज हो सकती है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ नदियों में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

कब और कहां भारी बारिश हो सकती है?

मौसम विभाग के अनुसार, 1 सितंबर से उत्तराखंड के कई इलाकों में और 2 सितंबर को हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश हो सकती है। अगले तीन से चार दिन पहाड़ी इलाकों के लिए बेहद संवेदनशील हैं।

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टेहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर और उधम सिंह नगर जिलों में भी रेड अलर्ट है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में सितंबर की शुरुआत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम 32.1 और न्यूनतम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हवा और वायु गुणवत्ता

मौसम साफ रहने से दिल्ली की हवा भी साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 79 दर्ज किया गया, जो “संतोषजनक” श्रेणी में आता है।

इस समय मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित रहने और नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी है।

First Published - September 1, 2025 | 10:55 AM IST

संबंधित पोस्ट