facebookmetapixel
इंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोपछात्रों के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहरकई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ा

हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने 3,500 करोड़ रुपये के आपदा राहत पैकेज का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश से संबंधित आपदा के दौरान 3,500 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए और 13,000 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

Last Updated- September 30, 2023 | 7:24 PM IST
HP Rains: Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सात जुलाई से 30 सितंबर की अवधि के दौरान राज्य में बारिश से संबंधित आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए 3,500 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की शनिवार को घोषणा की। उन्होंने मिट्टी के कटाव या पानी को रोकने के लिए दीवारों के निर्माण को लेकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत 1,000 करोड़ रुपये के आवंटन की भी घोषणा की।

सुक्खू ने कहा कि विशेष पैकेज से सहायता उन सभी प्रभावित लोगों को दी जाएगी, जिनके घर, किसी अन्य प्रकार की भूमि, कृषि या फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सहायता प्रदान करने में आय की सीमा का प्रावधान नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश से संबंधित आपदा के दौरान 3,500 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए और 13,000 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने सेवाओं की अस्थायी बहाली के लिए अब तक राज्य के कोष से 1,850 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और 1,051 करोड़ रुपये जल्द ही जारी किए जाएंगे।

First Published - September 30, 2023 | 7:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट