facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

Gujarat ex-CM विजय रुपाणी का अहमदाबाद एअर इंडिया विमान दुर्घटना में निधन

Advertisement

भाजपा नेता सीआर पाटील ने इस खबर की पुष्टि की है कि Ex-CM Gujarat विजय रुपाणी की अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। 

Last Updated- June 12, 2025 | 8:36 PM IST
Vijay Rupani
Gujarat ex-CM विजय रुपाणी | फाइल फोटो

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट संख्या AI171) गुरुवार दोपहर टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद हादसे का शिकार हो गया। पहले आशंका जताई जा रही थी कि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। बाद में समाचार एजेंसी PTI/भाषा से बात करते हुए भाजपा नेता सीआर पाटील ने इस खबर की पुष्टि की कि Gujarat Ex-CM विजय रुपाणी की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। 

बता दें कि विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनटों बाद मेघाणीनगर इलाके में एक रिहायशी कॉलोनी के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह इलाका एयरपोर्ट की सीमा के काफी पास है। प्रत्यक्षदर्शियों और घटनास्थल से आए वीडियो फुटेज में घना धुआं और जली हुई मलबे की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।  दुर्घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और आसपास के घरों में आग फैलने की भी सूचना है। दमकल कर्मी, पुलिस और NDRF की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

Also read: बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरी Air India, अहमदाबाद हादसे ने फिर से सुरक्षा में चूक पर उठाए सवाल

DGCA ने की विमान दुर्घटना की पुष्टि

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बयान में बताया कि विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-ANB था और यह फ्लाइट अहमदाबाद से गैटविक (लंदन) के लिए रवाना हुई थी। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट, दस केबिन क्रू सदस्य और 230 यात्री शामिल थे। विमान का संचालन कर रहे थे कैप्टन सुमीत सभरवाल, जबकि उनके सह-पायलट क्लाइव कुंदर थे। टिकट रजिस्ट्रेशन और प्रारंभिक मैनिफेस्ट के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम यात्री सूची में शामिल है। 

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। विशेषज्ञ टीम और विमानन सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। एयरक्राफ्ट ब्लैक बॉक्स और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर को खोजने की कोशिश की जा रही है। गुजरात सरकार और केंद्र सरकार दोनों ने इस हादसे को गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

TATA Group HQ में पसरा सन्नाटा, क्या बोले नोएल टाटा, एन. चंद्रशेखरन

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 8:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement