facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

DCW को ‘कमजोर’ कर रही है सरकार, महिलाओं के प्रति शत्रुता दिखा रही: स्वाति मालीवाल

स्वाति ने कहा, ‘‘जब से मैंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है, तब से दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।’’

Last Updated- July 02, 2024 | 1:35 PM IST
Swati Maliwal
Swati Maliwal

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनके मंत्रियों पर महिला आयोग को एक संस्था के रूप में ‘‘कमजोर’’ करने का आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के बाद मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं दिया गया, आयोग का बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया गया, 181 हेल्पलाइन को वापस ले लिया गया और अध्यक्ष एवं दो सदस्यों के रिक्त पदों को भरने का कोई प्रयास नहीं किया गया।

स्वाति ने कहा, ‘‘जब से मैंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है, तब से दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।’’

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पिछले छह महीने से किसी को वेतन नहीं दिया गया, बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया है, 181 हेल्पलाइन का संचालन वापस ले लिया गया और अध्यक्ष एवं दो सदस्यों के पद भरने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।’’

दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को कहा था कि महिला हेल्पलाइन नंबर अब उनका विभाग चलाएगा और यह नंबर कुछ दिनों तक बंद रहेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना यह अनिवार्य करने की है कि महिला हेल्पलाइन का संचालन दिल्ली महिला आयोग के बजाय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाए। मालीवाल ने इसी पोस्ट में लिखा, ‘‘ दलित सदस्य का पद डेढ़ साल से खाली है। मेरे जाते ही महिला आयोग को फिर से एक कमजोर संस्थान बनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है । महिलाओं से दिल्ली सरकार क्यों दुश्मनी निकाल रही है? मैंने अरविंद केजरीवाल जी को पत्र लिखकर उनसे जवाब मांगा है।’’ मालीवाल ने केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार पर मुख्यमंत्री आवास में उन पर हमला करने का आरोप लगाया था। कुमार इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

First Published - July 2, 2024 | 1:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट