facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोपछात्रों के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहरकई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ानिजी जीवन बीमाकर्ताओं के क्रेडिट लाइफ कारोबार में सुधार, माइक्रोफाइनेंस दबाव घटने से दिखी तेजीरूसी तेल नहीं खरीदने पर भारत ने जताई प्रतिबद्धता: व्हाइट हाउस का दावा, रूस बोला—योजना में कुछ नया नहींयेस बैंक की वृद्धि बहाली की कमान विनय टोंसे को, नए एमडी-सीईओ पर अगले चरण की जिम्मेदारीGold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयल

चालू वित्त वर्ष में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के लिए सरकार ने किया 100 करोड़ रुपये का आवंटन

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम देश के आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है। PM मोदी ने सात जनवरी को इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

Last Updated- September 30, 2023 | 7:20 PM IST
Govt has allocated Rs 100 cr for Aspirational Blocks Programme this fiscal: Official

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए ब्लॉक स्तर पर शासन में सुधार करना है।

329 जिलों में लागू होगा यह कार्यक्रम

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात जनवरी को इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

अधिकारी ने बताया, “सरकार ने 2023-24 में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं… उम्मीद है कि सभी 500 पिछड़े ब्लॉक विकास के मामले में राज्य के औसत तक पहुंच जाएंगे।”

इन 500 आकांक्षी ब्लॉकों में से 160 ब्लॉक 112 महत्वाकांक्षी जिलों का हिस्सा हैं। इस कार्यक्रम के तहत सर्वाधिक 68 ब्लॉक उत्तर प्रदेश में और उसके बाद 61 ब्लॉक बिहार में हैं।

नीति आयोग परफॉर्मेंस के आधार पर तय करेगा रैंकिंग

अधिकारी ने बताया कि नीति आयोग प्रत्येक तिमाही में ब्लॉक के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग तय करेगा। पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने देश के 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को बदल दिया है और इसकी सफलता अब आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का आधार बनेगी।

PM मोदी ने यहां भारत मंडपम में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ करते हुए यह टिप्पणी की।

First Published - September 30, 2023 | 7:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट