facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

G20 Summit: भारत की जी20 अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ समावेशी विकास का वैश्विक खाका – मुर्मू

जी20 शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित किया जा रहा है।

Last Updated- September 09, 2023 | 10:28 AM IST
President Droupadi Murmu

G20 Summit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने शनिवार को कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम-एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य’ टिकाऊ, समावेशी और मानव केंद्रित विकास का वैश्विक खाका है।

जी20 शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘नयी दिल्ली में 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे जी20 देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का हार्दिक स्वागत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की जी20 अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम-एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य’ टिकाऊ, समग्र तथा मानव केंद्रित विकास का वैश्विक खाका है। मैं जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे सभी भागीदारों के इस दृष्टिकोण को हकीकत में बदलने के सभी प्रयासों के सफल रहने की कामना करती हूं।’’

भारत जी20 अध्यक्षता के दौरान समावेशी विकास, डिजिटल नवाचार, जलवायु लचीलापन और वैश्विक स्वास्थ्य पहुंच जैसे विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

First Published - September 9, 2023 | 10:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट