facebookmetapixel
CJI गवई ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश कीSIP में पैसा डालते-डालते थक गए? वैल्यू रिसर्च ने बताया क्यों नहीं बढ़ रहा आपका पैसा20 से 25 लाख तक ग्रेच्युटी बढ़ी! जानें किन्हें मिलेगी बढ़ी हुई ग्रेच्युटी? केंद्र ने दूर किया सभी भ्रमNBFCs के लिए टू-व्हीलर फाइनेंस सेक्टर में 18-19% ग्रोथ की उम्मीद, प्रीमियम बाइक की मांग बढ़ी: रिपोर्टRBI दिसंबर में देगा तोहफा? अर्थशास्त्रियों ने कहा – लोन होगा सस्ता, GDP ग्रोथ में आएगी और तेजीVodafone Idea को बड़ी राहत! SC ने केंद्र को दी AGR मामले की समीक्षा करने की छूट; शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई परLensKart IPO: 31 अक्टूबर को खुलेगा ₹7,278 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹382-₹402 तय; जानिए हर डीटेलPMAY Online Registration: ऑनलाइन आवेदन शुरू, घर बनने की राह हुई आसान6-9 महीनों में ₹792 तक जा सकता है Hospital Stock, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदने का सही मौकानतीजों के बाद Kotak Mahindra Bank पर आया ₹2510 तक का टारगेट, ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह

ट्रम्प से लेकर हसन नसरल्लाह और शेख हसीना से लेकर सुनीता विलियम्स तक: 2024 में इन शख्सियतों ने बटोरी सुर्खियां

2024 में पूरी दुनिया में कई बड़ी हस्तियां चर्चा के केंद्र में रही। इसके अलावा यह साल कई ऐतिहासिक बदलाव का भी गवाह बना।

Last Updated- December 30, 2024 | 10:35 AM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

Newsmakers 2024: साल 2024 बीतने वाला वाला है। यह साल कई बड़ी घटनाओं और बदलाव का गवाह रहा और उसके केंद्र में रही कई बड़ी हस्तियां। यहां हम उन हस्तियों की बात करेंगे, जिन्होंने 2024 में सुर्खियां बनाई और पूरी दुनिया में चर्चा के केंद्र में रहें। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प से लेकर नरेंद्र मोदी तक के बारे में दिया गया है कि उन्होंने 2024 में कैसे पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

राजनीति में इन हस्तियों का नाम रहा चर्चा में

डोनाल्ड ट्रम्प

5 नवंबर को चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालेंगे। उनकी यह जीत ने उन्हें पूरी दुनिया में सुर्खियों में बनाए रखा है। साथ ही चीन और कनाडा जैसे देशों ने उनके प्रशासन के तहत संभावित नीतिगत बदलावों पर चिंता व्यक्त की है। उनके मंत्रिमंडल के चयन और विवादास्पद टिप्पणियों ने उन्हें 2024 में टॉप न्यूजमेकर में शामिल कर दिया है।

एलन मस्क

विवादास्पद बयान से सुर्खियों में रहने से लेकर डोनाल्ड ट्रम्प का जबरदस्त समर्थन करने तक, एलन मस्क पिछले कुछ सालों से चर्चा का विषय बने हुए हैं और इस साल भी उन्होंने काफ़ी ध्यान आकर्षित किया है। राष्ट्रपति चुनावों में ट्रम्प की जीत के बाद, मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है।

बेंजामिन नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ चल रहे युद्ध के चलते खुद को चर्चा के केंद्र में पाया। हालांकि, उनके नेतृत्व को देश में काफी विरोध भी झेलना पड़ा, जिसमें कई लोगों ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने में उनकी अक्षमता की आलोचना की है। संघर्ष के बीच, नेतन्याहू भ्रष्टाचार के मुकदमे का भी सामना कर रहे हैं और गाजा में कथित युद्ध अपराधों के लिए उनके ऊपर गिरफ्तारी वारंट भी है।

इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जुलाई में अचानक चुनाव का ऐलान कर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने यह कदम यूरोपीय संघ के चुनावों में उनकी सेंट्रलिस्ट पार्टी की करारी हार के बाद उठाया गया। जवाब में, मैक्रों ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया और चुनाव कराने का आह्वान किया, जिससे पूरे देश में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई।

शेख हसीना

बांग्लादेश में अशांति और अनिश्चितता के एक साल के बीच, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 2024 में विवाद और अराजकता के केंद्र में रही हैं। भ्रष्टाचार में उनकी कथित संलिप्तता और कोटा विरोधी प्रदर्शनों पर उनके रुख के कारण पूरे देश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके कारण उन्हें देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी।

जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस साल तब हेडलाइन्स बनाई जब उन्होंने ट्रम्प के साथ डिबेट में खराब प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति पद की दौड़ से नाम वापस ले लिया। इसके बाद उनकी उम्र और मानसिक दबाव को लेकर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अपने पद से हटने के बाद, बाइडेन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया। बाइडेन अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने के कारण चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें पद छोड़ने से पहले अपने बेटे को माफी देना भी शामिल है।

यूं सुक येओल

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल पर राज्य विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विवादास्पद मार्शल लॉ लागू करने के बाद महाभियोग लगाया गया था। जब उन्हें इसको लेकर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा तो उन्होंने छह घंटे बाद ही इस कानून को रद्द कर दिया। हालांकि, राजनीतिक उथल-पुथल के बाद नेशनल असेंबली में महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया था। परिणामस्वरूप, यूं की राष्ट्रपति शक्तियां छीन ली गईं, और प्रधानमंत्री हान डक-सू ने राष्ट्रपति पद के जिम्मेदारियों को संभाल लिया।

बशर अल-असद

पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद को दिसंबर में राजधानी दमिश्क से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा, जब विद्रोहियों ने उनकी सरकार को उखाड़ फेंका। असद 2000 से सीरिया पर शासन कर रहे थे।

इमरान खान

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान इस साल के अधिकांश समय सुर्खियों में रहे। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई और 10 साल तक पद पर बने रहने पर भी रोक लगा दी गई। जवाब में, उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन आयोजित किए, जिसके कारण सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़पें हुईं।

नरेंद्र मोदी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के बाद ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। इस चुनाव में उन्होंने INDIA गठबंधन को हराया। एक और महत्वपूर्ण क्षण की अगर बात करें तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन भी किया।

कमला हैरिस

उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने 5 नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति जो बाइडेन की जगह ली। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चुनाव लड़ा और हार गईं, लेकिन उन्हें टेलर स्विफ्ट सहित कई मशहूर हस्तियों से महत्वपूर्ण समर्थन मिला।

विवेक रामास्वामी

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और राजनीतिज्ञ विवेक रामास्वामी ने इस साल तब सुर्खिया बटोरीं, जब उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए ऐलान किया फिर अपना नामांकन वापस ले लिया और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन करने का फैसला किया। चुनाव में ट्रम्प की शानदार जीत के बाद, रामास्वामी को एलन मस्क के साथ डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का प्रमुख बनाया गया था।

स्पोर्ट्स में इन्होंने बनाई सुर्खियां

इमान खलीफ

अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफ 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में इटली की एंजेला कैरिनी को हराने के बाद जेंडर विवाद के चलते चर्चा का केंद्र रही थीं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद, खलीफ के जेंडर और महिलाओं की 66 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करने की उनकी पात्रता के बारे में गलत सूचना फैली।

राफेल नडाल

पूर्व टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने घोषणा की कि डेविस कप उनके 23 साल के पेशेवर करियर का अंतिम टूर्नामेंट होगा। 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले स्पेनिश दिग्गज ने संन्यास ले लिया है।

सिमोन बाइल्स

संयुक्त राज्य अमेरिका की जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने 2024 ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत सहित कुल चार पदक जीते। उन्होंने इतिहास में सबसे सम्मानित जिमनास्ट में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस साल की शुरुआत में अपने YouTube चैनल “UR-Cristiano” के लॉन्च के साथ सुर्खियां बटोरीं। चैनल शुरू होते ही कई रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया। सिर्फ 30 मिनट में एक मिलियन सब्सक्राइबर और कुछ ही घंटों में 30 मिलियन सब्सक्राइबर का रिकार्ड बनाकर उन्होंने पूरी दुनिया में सुर्खियां बनाईं। 

एंटरटेनमेंट में ये चर्चा का विषय बने

क्रिस्टोफर नोलन

ओपेनहाइमर के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन को हाल ही में बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स III द्वारा फिल्म इंडस्ट्री में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया। ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्म मेकर ने इस साल की शुरुआत में ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अकादमी पुरस्कार भी जीता।

पी डिडी

म्यूजिक मोगुल सीन “डिडी” कॉम्ब्स न्यूयॉर्क में सेक्स ट्रैफिकिंग और रैकेटियरिंग के आरोप में पकड़े जाने के बाद विवादों के केंद्र में आ गए। ‘दोषी नहीं’ होने की दलील देने के बावजूद, अमेरिका में संघीय अधिकारियों ने लॉस एंजिल्स और मियामी में उनकी संपत्तियों पर छापेमारी करते हुए अपनी जांच तेज कर दी।

कुछ अन्य न्यूजमेकर्स

हसन नसरल्लाह

लेबनान में स्थित हिजबुल्लाह आतंकी संगठन के नेता हसन नसरल्लाह की सितंबर में हत्या कर दी गई थी, जब इजरायल और लेबनान के बीच तनाव बढ़ गया था। शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया था कि नसरल्लाह की मौत इजरायली हवाई हमले में हुई थी, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि उनकी मौत उनके गुप्त बंकर में जहरीली गैसों के कारण दम घुटने से हुई थी, जिसे बाद में इजरायली रक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया था।

इब्राहिम रईसी

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मई में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दुखद मौत हो गई थी। ईरान के आठवें राष्ट्रपति रईसी के बारे में कहा जा रहा था कि वह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की जगह लेंगे। 

मुकेश अंबानी

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी ने गुजरात के जामनगर में अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की मेजबानी करके सुर्खियां बटोरीं। तीन महीने से अधिक समय तक चले इस भव्य समारोह ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, रिहाना और जस्टिन बीबर जैसे हाई-प्रोफाइल मेहमानों ने इस कार्यक्रम को वैश्विक चर्चा का विषय बना दिया।

गौतम अडानी

भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी योजना के लिए अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा अभियोग लगाए जाने के बाद सुर्खियां बटोरीं। आरोपों ने उनके व्यापारिक साम्राज्य को लेकर विवाद को जन्म दिया है।

सुनीता विलियम्स

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने मिशन के अप्रत्याशित रूप से आगे बढ़ाए जाने के बाद सुर्खियां बटोरीं। सितंबर में स्टारलाइनर कैप्सूल के खाली वापस लौटने के बाद उनका प्रवास आठ महीने तक बढ़ा दिया गया। विलियम्स के कक्षा में लॉन्च होने के दस महीने बाद अगले साल पृथ्वी पर वापस लौटने की उम्मीद है।

गिसेले पेलिकॉट

72 वर्षीय फ्रांसीसी महिला गिसेले पेलिकॉट ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब उनके पूर्व साथी डोमिनिक पेलिकॉट ने स्वीकार किया कि उन्होंने उन्हें कई सालों तक नशीला पदार्थ दिया और अलग-अलग पुरुषों को उनका बलात्कार करने दिया। पेलिकॉट फ्रांस में सामूहिक बलात्कार के मुकदमे के केंद्र में थीं, जहां उन्होंने सभी आरोपियों के नाम उजागर करने के लिए सार्वजनिक रूप से मुकदमा चलाने की मांग की थी।

First Published - December 30, 2024 | 10:19 AM IST

संबंधित पोस्ट