facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

FM सीतारमण ने साइबर धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर दिया जोर

नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपनी स्वयं की प्रणाली की समीक्षा करता है। बीमा कंपनियां भी अपनी प्रणाली की समीक्षा करती हैं।

Last Updated- November 23, 2023 | 2:47 PM IST
Congress accuses Finance Minister of insulting restaurant businessman कांग्रेस का वित्त मंत्री पर रेस्तरां कारोबारी के अपमान का आरोप
New Delhi: Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि साइबर धोखाधड़ी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता उत्पन्न करने और धोखा देने वालों को प्रणाली से खिलवाड़ करने से रोकने के लिए प्रौद्योगिकी की बागडोर अपने हाथ में लेने की जरूरत है।

‘डिजिटल एक्सेलेरेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपो’ (डीएटीई) के प्रौद्योगिकी संबंधी सत्र में मंत्री ने कहा कि लोगों को फोन या एसएमएस (संदेश) के जरिए निशाना बनाए जाने वाले साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार समय-समय पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की समीक्षा करती है।

नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपनी स्वयं की प्रणाली की समीक्षा करता है। बीमा कंपनियां भी अपनी प्रणाली की समीक्षा करती हैं। सीतारमण ने कहा, ‘‘ हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं जो आवश्यक है… जब तक जागरूकता नहीं आती, तब तक हम लोगों को इस बात को लेकर सतर्क नहीं कर सकते कि उन्हें फोन पर कही गई किसी भी बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए, तब तक नागरिक खतरे में हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर चिंता है कि लोगों को कहीं से भी फोन आ रहे हैं, जिससे वे ऐसी स्थिति में आ जाते और फंस जाते हैं। इसके परिणामस्वरूप उन्हें अपने पैसों से हाथ धोना पड़ता है। मंत्री ने कहा, ‘‘ जो लोग प्रणाली के साथ खिलवाड़ करते हैं। वे प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल और दुरुपयोग के मामले में शायद हमसे एक स्तर आगे हैं। इस पर बहुत काम करने की जरूरत है। यह कभी खत्म न होने वाला खेल है क्योंकि प्रौद्योगिकी हमेशा आपसे बहुत आगे रहती है। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इसकी लगाम अपने हाथ में कैसे रखी जाए।’’

मंत्री ने कहा कि बड़े संस्थानों, संवेदनशील संस्थानों के पास पर्याप्त प्रौद्योगिकी होनी चाहिए। दलों को नियमित रूप से ‘फ़ायरवॉल’ के लिए पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए और यह जांचते रहना चाहिए कि ‘फ़ायरवॉल’ काम कर रहा है या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ दूसरी ओर, हमें इस बात को लेकर चिंता है कि लोग आपको फोन करते हैं और आपसे पैसे भेजने को कहते हैं। आपके बारे में कुछ विवरण जानकर बातचीत को वास्तविक दिखाने की कोशिश करते हैं ताकि आप उनकी बात को सच मान लें।’’

सीतारमण ने कहा कि सरकारी संस्थान, बैंक और बीमा कंपनियां यह कहते हुए जागरूकता उत्पन्न करने की कोशिश कर रही हैं कि कृपया किसी भी फोन करने वाले पर तब तक भरोसा न करें जब तक कि इस बात की पुष्टि न हो जाए कि बात करने वाला व्यक्ति वास्तव में अपनी सही पहचान बता रहा है। सीतारमण ने कहा, ‘‘ यह बदलाव का दौर है, हम एक ऐसे चरण में हैं जहां हम बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं जो पूरी तरह से डिजिटल है।’’

First Published - November 23, 2023 | 2:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट