facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

FM सीतारमण ने ब्रिटेन की चांसलर ऑफ एक्सचेकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

Advertisement

FM सीतारमण ने रेचल रीव्स के पहले बजट के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं, जो चुनाव के बाद अगले सप्ताह पेश होने जा रहा है।

Last Updated- October 25, 2024 | 1:59 PM IST
Nirmala Sitharaman
Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्रिटेन की चांसलर ऑफ एक्सचेकर रेचल रीव्स के साथ बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय बैठक की। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों से इतर दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

सीतारमण ने रेचल रीव्स के पहले बजट के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं, जो चुनाव के बाद अगले सप्ताह पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक खाते पर जानकारी दी कि सीतारमण ने कहा कि भारत अगले साल पहली छमाही में लंदन में होने वाली अगली आर्थिक व वित्तीय वार्ता का उत्सुकता से इंतजार कर रहा है।

उन्होंने यूरोपीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (ईबीआरडी) के अध्यक्ष ओडिले रेनॉड-बासो के साथ भी बैठक की और भारत तथा ईबीआरडी के बीच सफल सहयोग को रेखांकित किया। मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर अलग पोस्ट में बताया, ओडिले रेनॉड ने भारतीय निजी क्षेत्र के साथ और अधिक जुड़ाव के जरिये इस सहयोग को आगे बढ़ाने के महत्व पर बल दिया।

सीतारमण ने बाद में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष पद के लिए जापान के उम्मीदवार मासातो कांडा से भी मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने कांडा को बताया कि भारत उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करता है और उन्हें एडीबी के अगले अध्यक्ष के रूप में देखने की उम्मीद करता है।

Advertisement
First Published - October 25, 2024 | 1:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement