facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

कोयाली में IOC रिफाइनरी में विस्फोट से लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं

IOC की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आग बेंजीन स्टोरेज टैंक (1000 किलोलीटर क्षमता) में लगी है।

Last Updated- November 11, 2024 | 7:18 PM IST
Blast in Indian oil refinery, Vadodara

वडोदरा के कोयाली में स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की गुजरात रिफाइनरी में आज दोपहर करीब 3:30 बजे आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है, और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

IOC की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आग बेंजीन स्टोरेज टैंक (1000 किलोलीटर क्षमता) में लगी है। रिफाइनरी की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर मौजूद है और पूरी मुस्तैदी से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। रिफाइनरी में मौजूद अग्निशमन दल भी तेजी से राहत कार्य में जुटा हुआ है।

आग को फैलने से रोकने के लिए पास के वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है, जिससे आस-पास के अन्य हिस्सों को सुरक्षित रखा जा सके। आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं, और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है और जांच जारी है।

IOC के अनुसार, “कर्मचारियों और आसपास के इलाकों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्थिति को जल्द से जल्द काबू में लाया जाए। रिफाइनरी के अन्य ऑपरेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं।”

बता दें कि दिसंबर 2021 में पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्थित IOC की हल्दिया रिफाइनरी में भी आग लगी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस घटना में IOC ने अपने बयान में कहा था कि आग का प्राथमिक कारण एक फ्लैश फायर था, जिसके कारण 44 लोगों को झुलसने की चोटें आईं और दुर्भाग्यवश तीन लोगों की जान चली गई। हालांकि, आग को तुरंत बुझा लिया गया था और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था।

IOC ने उस वक्त जिला प्रशासन से मदद लेकर घायलों को तुरंत निकालने का प्रबंध किया था। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर का संचालन कर उन्हें बड़े अस्पतालों में भेजा गया था।

First Published - November 11, 2024 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट