facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Farmers Protest: राजधानी में किसानों के विरोध मार्च का आज दूसरा दिन, दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि सिंघु (दिल्ली-सोनीपत) और टिकरी सीमा (दिल्ली-बहादुरगढ़) पर यातायात की आवाजाही रोक दी गयी है।

Last Updated- February 14, 2024 | 11:17 AM IST
Delhi Chalo March

प्रदर्शनरत किसानों के राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच करने के आह्वान के मद्देनजर बुधवार को भी यहां कड़ी सुरक्षा है और मध्य दिल्ली तथा हरियाणा के साथ लगती सीमाओं पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर अवरोधक लगाए गए हैं जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

एक अधिकारी ने बताया कि सिंघु (दिल्ली-सोनीपत) और टिकरी सीमा (दिल्ली-बहादुरगढ़) पर यातायात की आवाजाही रोक दी गयी है। दंगा रोधी साजो-सामान के साथ सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर सीमा पर कई चरणों में अवरोधक, कंक्रीट के अवरोधक, लोहे की कीलें और कंटेनर लगाए गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर सीमाओं पर तथा मध्य दिल्ली में सुरक्षा और बढ़ायी जा सकती है। तीनों सीमाओं पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में फिर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के वास्ते कानून बनाने और कर्ज माफी सहित अपनी मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए ‘‘दिल्ली चलो’’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। मंगलवार को, पंजाब के किसानों ने हरियाणा-पंजाब के दो सीमा बिंदुओं पर उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए लगाए गए अवरोधक तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े।

कुछ आंसू गैस के गोले ड्रोन से भी छोड़े गए। देर रात तक हरियाणा पुलिस ने उन्हें पंजाब-हरियाणा सीमा पर रोके रखा। सीमा और दिल्ली के कई हिस्सों में ‘बैरिकेडिंग’ के कारण मंगलवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई स्थानों पर यातायात अवरुद्ध रहा।

मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि मध्य दिल्ली में नौ मेट्रो स्टेशन पर कुछ गेट शाम तक बंद रहे। लाल किला परिसर को मंगलवार को पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने किसानों के मार्च के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में एक महीने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी है, जिसमें पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने, जुलूस या रैलियों और लोगों को ले जाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विभिन्न राज्यों, मुख्यत: पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने 2020 में अपने प्रदर्शन के दौरान सिंघु, गाजीपुर और टिकरी सीमा पर धरना दिया था। वे अगस्त 2020 से दिसंबर 2021 तक सीमाओं पर बैठे रहे थे।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 11:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement