facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

पेट्रोल में 20% से ज्यादा होगी एथनॉल ब्लेंडिंग! पेट्रोलियम मंत्री ने दिए संकेत

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस पर विचार करने के लिए नीति आयोग के तहत एक समिति गठित की गई है।

Last Updated- February 26, 2025 | 1:43 PM IST
Hardeep Singh Puri
Hardeep S Puri (File Photo)

Advantage Assam 2.0 business summit: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ( Hardeep S Puri) ने बुधवार को कहा कि भारत पेट्रोल में एथनॉल मिलाने के अपने लक्ष्य को बढ़ाकर 20 फीसदी से ज्यादा करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार करने के लिए नीति आयोग के तहत एक समिति गठित की गई है।

‘एडवांटेज असम 2.0 व्यापार शिखर सम्मेलन’ (Advantage Assam 2.0 business summit) में पुरी ने कहा कि 19.6 प्रतिशत सम्मिश्रण पहले ही हासिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘हम 20 फीसदी से ज्यादा जैव ईंधन ब्लेंडिंग पर विचार कर रहे हैं। नीति आयोग समूह का गठन पहले ही किया जा चुका है और वे इस पर विचार कर रहे हैं।’’

हरदीप पुरी ने कहा कि भले ही भारत के सामने विकास संबंधी चुनौतियां है लेकिन सभी जीवाश्म ईंधन उत्पादन कंपनियां 2045 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल कर लेंगी।

स्टार सीमेंट लगाएगी 3200 करोड़ का प्लांट

स्टार सीमेंट ने असम में 3200 करोड़ के सीमेंट ​क्लिंकर और ग्राइडिंग प्लांट लगाने के प्र​स्ताव रखा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि बुधवार को एडवांटेज असम बिजनेस समिट के समापन के दिन राज्य सरकार और कंपनी के बीच इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा, राज्य सरकार और मैथेसन हाइड्रोजन लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ, जो 1,500 करोड़ रुपये का हाइड्रोजन और स्टीम जनरेशन प्लांट स्थापित करने के लिए इच्छुक है।

राज्य सरकार ने ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड के साथ 500 करोड़ रुपये के MoU पर भी हस्ताक्षर किए, जबकि आईटीई एजुकेशन सर्विस के साथ दो नॉन-फाइनें​शियल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए।

सरमा ने कहा कि वह कंपनियों के समर्थन के लिए उनके आभारी हैं, और उन्होंने कहा कि दिन के दौरान और समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मंगलवार को ‘एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2025’ के पहले दिन 15 क्षेत्रों की कंपनियों के साथ निवेश प्रस्तावों के कुल 164 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 1:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement