facebookmetapixel
Advertisement
Ultra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह

रोजगार मेला: 1 लाख युवाओं को नौकरी, मोदी बोले – 10 साल में डेढ़ गुना ज्यादा नौकरियां

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और देश में स्टार्टअप्स की संख्या अब 1.25 लाख के आसपास पहुंच रही है।

Last Updated- February 12, 2024 | 11:08 PM IST
PM Modi

रोजगार मेले के तहत हाल ही में भर्ती किए गए 1 लाख से अधिक कर्मियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सोमवार को नियुक्ति-पत्र वितरित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौजूदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने पिछले 10 साल में पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की तुलना में युवाओं को डेढ़ गुना ज्यादा नौकरियां दी हैं।

2024 के पहले रोजगार मेले को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज प्रत्येक युवा का मानना है कि वह कड़ी मेहनत और कौशल की बदौलत नौकरी हासिल कर सकता है। वर्तमान सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पिछली सरकार की तुलना में 1.5 गुना अधिक युवाओं को नौकरी दी है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की कवायदों से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के लिए नए क्षेत्रों में अवसर खुले हैं। उन्होंने अंतरिम बजट की घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि करीब 1 करोड़ रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से परिवारों के बिजली के बिल में कमी आएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और देश में स्टार्टअप्स की संख्या अब 1.25 लाख के आसपास पहुंच रही है।

उन्होंने कहा, ‘इनमें बड़ी संख्या में स्टार्टअप टियर 2 और टियर 3 शहरों में हैं। इन स्टार्टअप्स से युवाओं के लिए लाखों रोजगार बन रहे हैं। इस बार के बजट में स्टार्टअप को मिलने वाली टैक्स छूट को आगे बढ़ाने का भी ऐलान किया गया है। साथ ही शोध व नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए बजट में 1 लाख करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की गई है।’

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राजग के 10 साल के कार्यकाल में हुई रिक्तियों व नियुक्तियों के आंकड़े दिए और कहा कि संप्रग के 10 साल की तुलना में कई गुना नौकरियां दी गई हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर एससी, एसटी, ओबीसी की नियुक्तियां हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘संप्रग के कार्यकाल में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के माध्यम से 10 साल में 2,56,405 नियुक्तियां हुई थीं, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 5,11,775 नियुक्तियां हुई हैं।’

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement