facebookmetapixel
Advertisement
स्पैम कॉल मसले पर Truecaller सरकार के साथ काम को तैयार: सीईओUS-ईरान टेंशन बिगाड़ेगा रसोई का बजट! इस महीने 5% तक उछले खाद्य तेलों के दाम; आगे आएगी नरमी?अदाणी प्रॉपर्टीज चौथे नंबर पर, हुरुन इंडिया की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों की रैंकिंग में DLF टॉप परNBCC को ₹501 करोड़ की बड़ी सौगात, राजस्थान, BEL और PFC से मिले 4 प्रोजेक्ट; क्या बदलेगी शेयर की चाल?Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतरIDBI बैंक के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल की बोली स्वीकार करने के करीब है सरकारसिर्फ एक फंड से BFSI, IT और हेल्थकेयर में निवेश! Baroda BNP Paribas का नया NFO खुलाटिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने से हैं परेशान? IRCTC की नई वेबसाइट करेगी आपकी समस्या खत्महीरों की मांग अचानक क्यों टूट गई? चीन से शुरू हुआ असर अब दुनिया तक पहुंचा

Earthquake in Delhi Today: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, फरीदाबाद रहा केंद्र

Advertisement

भूकंप का केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व और दिल्ली से 30 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित था।

Last Updated- October 15, 2023 | 8:28 PM IST
Earthquake Today

Earthquake in Delhi Today: हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार शाम चार बजकर आठ मिनट पर 3.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। इसने कहा कि भूकंप का केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व और दिल्ली से 30 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित था।

भूकंप से लोगों में दहशत उत्पन्न हो गई, जबकि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने फर्नीचर में कंपन होने की जानकारी दी। नोएडा में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये। नोएडा में प्रतीक विस्टेरिया निवासी अश्विन सक्सेना ने कहा, ‘‘मैं सो रहा था। अचानक, मुझे ऐसा लगा जैसे कोई मेरे बिस्तर पर चढ़ गया हो। मैं उठा तो पाया कि यह भूकंप था। कमरे में एक लैंप और पंखा हिल रहा था।’’

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मौजूद कई लोगों को भी झटके महसूस हुए। ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रही हस्तशिल्प प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने वाली संगीता शर्मा बताया, ‘‘मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे प्रदर्शनी क्षेत्र का फर्श हिल रहा हो। आसपास के लोगों ने मुझे बताया कि यह ऊपर या हमारे हॉल के बाहर की गतिविधियों के कारण हो सकता है, लेकिन जल्द ही हमें भूकंप के बारे में पता चला।’’

इससे पहले तीन अक्टूबर को, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए थे। इसमें सबसे तेज झटके की तीव्रता 6.2 थी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक ओ पी मिश्रा के अनुसार, भारत भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, लेकिन हर दिन बहुत सारे कम तीव्रता के भूकंप आने से, संग्रहीत ऊर्जा निकल जाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि लोग और संस्थाएं संरचनाएं बनाने के लिए उपनियमों और संहिताओं का सख्ती से पालन करें, तो एक बड़े पैमाने पर आये भूकंप के प्रभाव को कम किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी इमारत की कंपन आवृत्ति भूकंप के दौरान होने वाली क्षति के स्तर को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 4:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement