भारत

Draupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 65वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 20, 2023 | 11:55 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबे जीवन की कामना की।

मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान, गरिमा और प्रतिबद्धता की वह एक प्रकाशस्तंभ हैं। राष्ट्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”

मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने पिछले साल 25 जुलाई को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल रहीं।

First Published : June 20, 2023 | 11:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)