Representative Image
Delhi Metro Fare Hike: दिल्ली मेट्रो में आज से टिकट की कीमतें बढ़ गई हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। यह पिछले आठ साल में मेट्रो किराए में पहली बढ़ोतरी है। इससे पहले आखिरी बार 2017 में किराया बढ़ाया गया था।
DMRC ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर बताया कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया अधिकतम 5 रुपये बढ़ा है। सामान्य मेट्रो लाइनों पर किराए में 1 से 4 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का कोलकाता को 5,200 करोड़ का तोहफा; 13.6 किमी मेट्रो नेटवर्क
0–2 किमी: सामान्य दिन और रविवार/राष्ट्रीय छुट्टी – 10 से बढ़कर 11 रुपये
2–5 किमी: सामान्य दिन – 20 से 21 रुपये, रविवार/राष्ट्रीय छुट्टी – 10 से 11 रुपये
5–12 किमी: सामान्य दिन – 30 से 32 रुपये, रविवार/राष्ट्रीय छुट्टी – 20 से 21 रुपये
12–21 किमी: सामान्य दिन – 40 से 43 रुपये, रविवार/राष्ट्रीय छुट्टी – 30 से 32 रुपये
21–32 किमी: सामान्य दिन – 50 से 54 रुपये, रविवार/राष्ट्रीय छुट्टी – 40 से 43 रुपये
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन: अधिकतम 5 रुपये की बढ़ोतरी
2017 में चौथी Fare Fixation Committee की सिफारिश के बाद किराया 20–50% तक बढ़ा था। 32 किमी से अधिक यात्रा के लिए सामान्य दिनों में 60 से 64 रुपये और रविवार/राष्ट्रीय छुट्टी पर 50 से 54 रुपये तय किए गए थे।