facebookmetapixel
Silver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारीनिर्यातकों की बजट में शुल्क ढांचे को ठीक करने की मांगबजट में सीमा शुल्क एसवीबी खत्म करने की मांगऑटो, ग्रीन एनर्जी से लॉजिस्टिक्स तक, दावोस में CM मोहन यादव ने बताया एमपी का पूरा प्लानमध्य भारत को समुद्र से जोड़ने वाला बड़ा प्लान सामने आया

Diwali bonus: दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को भी मिलेगा दीवाली पर बोनस

निगम कर्मचारियों को दीवाली पर करीब 7,000 रुपये का बोनस दिया जाएगा। यह बोनस सभी ग्रुप D, C और ग्रुप B के नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को मिलेगा।

Last Updated- November 07, 2023 | 3:54 PM IST
File Photo: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
File Photo: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

दिल्ली में अब नगर निगम के कर्मचारियों को दीवाली पर बोनस मिलेगा। इसकी घोषणा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है। इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को दीवाली बोनस देने का ऐलान कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (MCD) में एक के बाद एक अच्छे काम हो रहे हैं। हमारी सरकार बनने के बाद सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है। हमारा मानना है कि जब कर्मचारी खुश होंगे तो वे अच्छा काम करेंगे। इसलिए इस दीवाली पर दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार ने निगम के कर्मचारियों को दीवाली पर बोनस देने का फैसला किया है। निगम कर्मचारियों को दीवाली पर करीब 7,000 रुपये का बोनस दिया जाएगा। यह बोनस सभी ग्रुप D, C और ग्रुप B के नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को मिलेगा। निगम में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को भी करीब 1,200 रुपये दीवाली बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। यह बोनस उन कच्चे कर्मचारियों को दिया जाएगा, जिन्होंने 3 साल में 240 दिन काम किया हो। दिल्ली नगर निगम इन कर्मचारियों को दीवाली पर बोनस देने पर करीब 62 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली सरकार के ग्रुप B-C कर्मचारियों को मिलेगा इतना बोनस

दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को दीवाली बोनस की पहले हो चुकी है घोषणा

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार के सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को दीवाली पर 7,000 रुपये का बोनस देने की घोषणा की थी। इस बोनस से दिल्ली सरकार के करीब 80 हजार कर्मचारियों को लाभ होगा। दिल्ली सरकार दीवाली पर इन कर्मचारियों को बोनस देने के लिए 56 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

First Published - November 7, 2023 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट