facebookmetapixel
स्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

Delhi Weather Update: आज कहीं घूमने का है प्लान? घर से निकलने से पहले जान लें दिल्ली के मौसम का हाल

Delhi Weather: मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक मौसम खुशनुमा बने रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।

Last Updated- August 10, 2024 | 1:34 PM IST
Monsoon
Representatve Image

Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। ऐसे में इस वीकेंड पर जो लोग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं वह एक बार घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जान लें क्योंकि बारिश कहीं आपका घूमने का प्लान खराब न कर दे।

आइए, जानते हैं कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम…

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक मौसम खुशनुमा बने रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। इसके साथ ही, हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मौसम और भी सुहावना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, लोधी रोड वेधशाला में शुक्रवार रात 11:30 बजे से शनिवार तड़के 2:30 बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी समयावधि में रिज वेधशाला में 5.8 मिलीमीटर और आयानगर वेधशाला में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि शनिवार को दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शुक्रवार को भी हुई थी बारिश

शुक्रवार को भी दिल्ली में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव के कारण कुछ जगहों पर परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, उस दिन अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 100 से 68 फीसदी के बीच रहा।

First Published - August 10, 2024 | 1:34 PM IST

संबंधित पोस्ट