भारत

Delhi Weather Update: राजधानी में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 12, 2023 | 8:54 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। IMD के एक अधिकारी ने कहा कि दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

IMD ने कहा कि दिन का न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में आसमान के साफ रहने और शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

First Published : June 12, 2023 | 8:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)