Weather: Heatwave in Delhi
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। आज यानी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।
हीटवेव का कहर रहेगा जारी
दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और उष्ण लहर जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 38 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 185 के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।
अगले हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
रविवार (आसमान साफ रहने की संभावना)
अधिकतम तापमान- 46.49 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान – 34 डिग्री सेल्सियस
सोमवार (आसमान साफ रहने की संभावना)
अधिकतम तापमान- 46.61डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान – 37.6 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार (आसमान साफ रहने की संभावना)
अधिकतम तापमान- 45 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान – 33 डिग्री सेल्सियस
बुधवार (आसमान साफ रहने की संभावना)
अधिकतम तापमान- 43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान – 32 डिग्री सेल्सियस
गुरुवार (हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना)
अधिकतम तापमान- 41 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान – 31 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार (हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना)
अधिकतम तापमान- 39 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान – 32 डिग्री सेल्सियस
शनिवार (बादल छाए रहने की संभावना)
अधिकतम तापमान- 41 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान – 32 डिग्री सेल्सियस