facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश के कारण यातायात बाधित

Delhi Weather: मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है।

Last Updated- July 04, 2024 | 2:59 PM IST
Delhi traffic
Representative Image

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार सुबह और फिर दोपहर के आसपास बारिश हुई, जिसके कारण कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे जारी अपनी अधिसूचना में बताया कि अगले दो घंटों में दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (अक्षरधाम, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मालवीय नगर, कालकाजी, तुगलकाबाद, ईस्ट ऑफ कैलाश, छतरपुर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्र, आयानगर और डेरामंडी) के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे की अवधि में प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 9.2 मिमी, लोधी रोड पर 7.4 मिमी, रिज पर 5.6 मिमी, पालम में 17.4 मिमी और आयानगर में 40.8 मिमी बारिश हुई।

राजधानी के विभिन्न इलाकों में बारिश होने के बाद सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 78 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published - July 4, 2024 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट